कानून के विद्यार्थी ही करें दुष्कर्म तो कैसे मिलेगा न्याय?

इंदौर, मध्यप्रदेश: देशभर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसा ही एक दुष्कर्म का मामला प्रदेश में महिला वकील के साथ होने का सामने आया है।
कानून के विद्यार्थी ही करें दुष्कर्म तो कैसे मिलेगा न्याय?
कानून के विद्यार्थी ही करें दुष्कर्म तो कैसे मिलेगा न्याय?Social Media

राज एक्सप्रेस। दुष्कर्म, दुष्कर्म, दुष्कर्म! प्रदेश ही नहीं देशभर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ये मामले कब थमेंगे कहना मुश्किल है। इसी के चलते प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने होटल में ले जाकर महिला की चाय में नशीली दवा पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

क्या है मामला :

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात इंदौर के ग्वालटोली क्षेत्र के होटल की है। जहां महिला वकील को आरोपी ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि, महिला मुंबई की रहने वाली थी और पेशे से वकील थी। जिसकी दोस्ती दिल्ली के लॉ स्टूडेंट आरोपी मनोज से हुई थी। वारदात के कुछ दिन पहले पीड़िता की मुलाकात आरोपी से रतलाम जाते वक्त हुई थी। जब कई जगहों पर जाने के बाद आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और वारदात के दिन शहर के एक होटल में ले जाकर चाय में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। साथ में पीड़िता से आरोपी द्वारा 15 हजार रुपए ऐंठने का मामला भी सामने आया है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज :

इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और पीड़िता से पैसे ऐंठने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

इस घटना से सवाल उठता है कि, जब कानून के विद्यार्थी ही ऐसी वारदातों को अंजाम देगें तो जनता किस से न्याय की उम्मीद लगाएगी?

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com