मप्र : कृषि मंत्री ने किसानों को जैविक खेती अपनाने का सुझाव दिया

मध्य प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन यादव ने किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि, किसान जैविक खेती अपनायें कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करें। जानिए और क्या बोले कृषि मंत्री...
मप्र : कृषि मंत्री ने किसानों को जैविक खेती अपनाने का सुझाव दिया
मप्र : कृषि मंत्री ने किसानों को जैविक खेती अपनाने का सुझाव दियाSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन यादव और पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने धार जिले के तहसील मुख्यालय कुक्षी में किसानों को जय किसान फसल ऋण माफी के प्रमाण-पत्र प्रदान किये। बता दें, कुक्षी तहसील में योजना के प्रथम चरण में 11 हजार किसानों के 36 करोड़ 80 लाख रुपये के फसल ऋण माफ किये गये थे। द्वितीय चरण में 3,749 किसानों के 26 करोड़ 32 लाख रुपये के फसल ऋण माफ किये जा रहे हैं।

इसी कार्यक्रम के माध्यम से कृषि मंत्री सचिन यादव ने किसानों से आग्रह किया कि, जैविक खेती अपनायें। कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि खेती को लाभदायी बनाने का यह आसान तरीका है। कृषि मंत्री यादव ने गौ-शाला निर्माण योजना, बिजली बिलों में किसानों को राहत और फसल भण्डारण की नि:शुल्क योजना जैसी सरकार की नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि, योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें।

मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि सभी खेतों को समय पर सिंचाई का पानी मिले, गाँव-गाँव नर्मदा का पेयजल पहुँचे। उन्होंने बताया कि, कुक्षी तहसील में 33 करोड़ लागत की कुल दो सिंचाई परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं। इसमें से डही क्षेत्र के लिये 11 हजार करोड़ और कुक्षी क्षेत्र के लिये 22 हजार करोड़ लागत की सिंचाई परियोजना है। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। इन्हें शीघ्र ही क्रियान्वित किया जायेगा।

कृषि मंत्री यादव ने किसानों से कहा कि गौ-आधारित कृषि पद्धति अपनायें। इससे कृषि की लागत में कमी आयेगी और फायदा अधिक होगा। उन्होंने किसानों को कीट-नाशकों के अधिक प्रयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com