कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट Social Media

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुहास भगत और मंत्री सिलावट कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुहास भगत और शिवराज सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव। सीएम शिवराज के संपर्क में आये थे।

मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत और सिंधिया समर्थक शिवराज सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा के दोनों नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में आए थे। जिसके बाद कोरोना टेस्ट कराने पर भगत और सिलावट की पॉजिटिव पाए गए हैं।

मंत्री तुलसी सिलावट, सीएम शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में भी आए थे। वह मुख्यमंत्री के साथ वन टू वन चर्चा और कैबिनेट मीटिंग में भी शामिल हुए थे। वहीं, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुहास भगत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ विशेष विमान से लखनऊ गए थे।

भोपाल संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के स्टॉफ के 4 कर्मचारियों भी कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के निजी सचिव सोलंकी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते दोनों मंत्रियों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com