पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह
पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंहSocial Media

नए पदाधिकारी स्वागत सत्कार में न लगें रहे,जल्दी काम मे जुट जाएं-मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पदभार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सीएम शिवराज सिंह ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की नवीन कार्यकारिणी गठन के बाद रविवार को राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदाधिकारी स्वागत सत्कार में ही न लगे रहें, जल्दी ही काम में जुट जाएं।

पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदाधिकारी स्वागत सत्कार में ही न लगे रहें। स्वागत सत्कार कराएं लेकिन जल्दी ही काम मे जुट जाएं।

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की राजनीतिक दलों में पीढ़ी परिवर्तन होता हैं। इसका उदाहरण वीडी शर्मा की टीम हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ वीडी शर्मा की टीम जोश-उमंग से भरी हैं तो दूसरी तरफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के घिसे-पिटे लोग हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि एसटी मोर्चा ने भेंट के तौर पर तीर कमान दिया है। इससे जनता की रक्षा करेंगे और माफिया को जमीन में गाड़ देंगे। गुंडे माफिया और देश द्रोहियों के दुश्मन हैं। हम जो बेटियों के खिलाफ कुचक्र रचेगा उसे हम मिटा देंगे। सफाई अभियान जारी रहेगा, बदमाश साफ कर दिए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम पद और दायित्व ऐसे ही नहीं देते हैं। हमने बीजेपी के तत्व को जीने का काम किया है। हम प्रदेश के कोने-कोने में, हर बूथ पर 2023 का संकल्प लेकर काम शुरू कर रहे हैं। टीम स्पिरिट से काम करेंगे। आज जश्न मन गया, अब फील्ड में उतरेंगे। हमारे काम से ही बीजेपी जानी जाएगी। हम ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद देते हैं उन्होंने जो फैसला लिया, उससे अताताइयों के हाथ से सरकार छिनी और शिवराज सरकार बनी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com