मध्यप्रदेश उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे
मध्यप्रदेश उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारेSocial Media

उपचुनाव : निष्पक्ष नहीं रहा चुनाव आयोग का काम, कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप

मध्यप्रदेश उपचुनाव में निर्वाचन आयोग का काम निष्पक्ष नहीं रहा है, मतदान केंद्रों पर हुआ नंगा नाच मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया आरोप।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के मतदान खत्म होने के बाद भी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है। उपचुनाव मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भाजपा के साथ ही साथ चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि अबकी बार निर्वाचन आयोग का काम निष्पक्ष नहीं रहा है। मतदान केंद्रों पर नंगा नाच हुआ है।

कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने कहा कि सोंधा गांव में फायरिंग होने के आधे घंटे बाद पुलिस लेट पहुंची हैं। उन्हीं लोगों ने लिलोई गांव में ईवीएम तोड़ी हैं। भाजपा के लोग मतदान केंद्रों पर जाकर लोगों को धमकाते रहे। मतदान केंद्रों पर जमकर नंगा नाच हुई है, और लोकतंत्र की हत्या की गई है।

उन्होंने भाजपा पर हमला करने के साथ ही पर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग के पास तमाम शिकायतों पहुंचने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा की सरकार उनपर दबाव बना रही हैं। आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com