मध्यप्रदेश से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह
मध्यप्रदेश से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंहSocial Media

मध्यप्रदेश उपचुनाव: पूर्व मंत्री सिंह ने सिंधिया को बताया खराब सोयाबीन जैसा

मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर सियासत जारी। पूर्व मंत्री सिंह ने सिंधिया को बताया खराब सोयाबीन, बोले- आखिरी समय मे फसल धोखा दे गई।

मध्यप्रदेश। प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी बयानबाजियों और आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं कांग्रेस लगातार सिंधिया और उनके समर्थकों के खिलाफ मोर्चा खोले हुई है। इसी बीच बड़ौदा (आगर) से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के पक्ष में आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सिंधिया को खराब सोयाबीन तक बता दिया।

बड़ौद से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के पक्ष में आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस से बागी भाजपा से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना सोयाबीन की खराब फसल से कर दी। जयवर्धन सिंह ने कहा कि “सोयाबीन की फसल भी सिंधिया जी जैसी हो गई है, नखरे बहुत किये नाटक बहुत किये, लेकिन अंतिम समय में धोखा दे गई।” इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीट हैं। जिसमें से फिलहाल 27 सीट खाली हैं। रिक्त 27 सीटों लिए विधानसभा उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए कांग्रेस ने अपने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, वहीं भाजपा ने अभी तक अपने एक भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नही किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co