मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

MP उपचुनाव:सीएम की सभा में 'बंद करो मतदान-बिक जाते हैं श्रीमान' के नारे लगे

मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए साँची विधानसभा पहुंचे सीएम शिवराज और उमा भारती की सभा में 'बंद करो मतदान-बिक जाते हैं श्रीमान' के लगे नारे।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में आगामी समय में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासत का दौर जारी है। उपचुनाव के लिए जहां एक तरफ भाजपा द्वारा पूर्व सीएम कमलनाथ-दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा सिंधिया और उनके समर्थक पूर्व विधायकों पर लगातार हमला बोला जा रहा है। इसी क्रम में साँची विस में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान और कद्दावर नेत्री उमा भारती की सभा में लोगों ने 'बन्द करो मतदान बिक जाते हैं श्रीमान' के नारे लगे हैं। इस सीट पर उपचुनाव होना हैं।

दरअसल, विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा लगातार चुनावी सीटों जनसभाओं एवं विकासकार्यो के लोकार्पण कार्यक्रमों आयोजन कर रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रायसेन की साँची विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती की जनसभा आयोजित थी। जिसमें सिंधिया समर्थक साँची ने पूर्व विधायक और वर्तमान सरकार में मंत्री प्रभुराम चौधरी के खिलाफ कुछ लोगों ने नारेबाजी की। इन लोगों ने 'बन्द करो मतदान बिक जाते हैं श्रीमान' के नारे लगाए। इस नारे को लगाने वाले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और देर रात छोड़ दिया।

बता दें कि रायसेन जिले की सांची विधानसभा सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में पांच महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ. प्रभुराम चौधरी भाजपा से संभावित उम्मीदवार हैं। उनका उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि पार्टी ने अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। वहीं साँची विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार मदनलाल चौधरी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com