रघुराज कंसाना के प्रतिष्ठानों सहित MP में कई स्थानों पर CBI की रेड

मध्य प्रदेश: जानकारी के अनुसार, मुरैना जिला, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर CBI ने छापा मारा। इस कार्रवाई से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।
MP में कई स्थानों पर CBI की रेड
MP में कई स्थानों पर CBI की रेडSocial Media

हाइलाइट्स:

  • मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर CBI की रेड।

  • कांग्रेस विधायक के प्रतिष्ठानों पर छापा ।

  • कार्रवाई से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।

  • दस्तावेजों की पड़ताल जारी।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के कई प्रतिष्ठानों, व्यापारियों और नेताओं को सीबीआई छापे में निशाना बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुरैना जिला, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर CBI ने छापा मारा। इस कार्रवाई से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।

भोपाल में छापा :

भोपाल में सीबीआई ने गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल बी सेक्टर सहित कई जगहों पर छापेमारी की। भोपाल में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल B सेक्टर सहित कई जगह पर CBI ने दबिश दी।

मुरैना जिले में छापा
मुरैना जिले में छापा Social Media

मुरैना जिले में छापा :

सीबीआई की आर्थिक टीम ने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापे मारे हैं। दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।12 कारों में सवार सीबीआई अधिकारी मंगलवार सुबह मुरैना पुहंचे। टीम को बैंक व वेयरहाउस की मिलीभगत से बड़ी धोखाधड़ी की आशंका है। CBI ने मुरैना ज़िले में व्यवसायी भोरु लाल, रामबाबू अग्रवाल, उनके पार्टनर संतोष सिंघल के घर और उनके वेयर हाउस पर एक साथ छापा मारा।

विधायक रघुराज कंसाना के यहां छापेमारी :

सीबीआई ने मुरैना में कांग्रेस विधायक रघुराज कंसाना के गोदाम पर भी छापा मारा। इन मामलों को बैंक द्वारा आगे बताया जा रहा है। सीबीआई ने मंगलवार को पूरे देश में जगह-जगह छापेमारी की। CBI ने भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी की। विधायक रघुराज कंसाना कांग्रेस के दिग्गज नेता और कई नेताओ के खास समर्थक होने के साथ ही इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर वह विधायक बने उन्होंने चुनाव में भाजपा के रुस्तम को करीब 20 हजार मतों से हराया था।

विधायक रघुराज कंसाना के यहां छापेमारी
विधायक रघुराज कंसाना के यहां छापेमारीSocial Media

विधायक ने बताया :

कांग्रेस विधायक रघुराज कंसाना ने फोन पर बताया कि, वो भोपाल में हैं। उन्होंने एक वेयर हाउस फाइनेंस कराया था। CBI का ये छापा उस बैंक मैनेजर पर कार्रवाई के सम्बन्ध है, जिसने यह वेयर हाउस फाइनेंस किया था।

7 हजार करोड़ का बैंक फ्रॉड :

बताया जा रहा है कि, यह छापेमारी 35 बैंक धोखाधड़ी के मामलों के सम्बन्ध में की गई। कुल 7 हजार करोड़ का बैंक फ्रॉड बताया जा रहा है। देश के लगभग 15 बैंक विधायक द्वारा की गई धोखाधड़ी के तहत आ रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com