सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी मार्गदर्शिका
सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी मार्गदर्शिकाRaj Express

सीएम राइज स्कूलों में बच्चों को कैसे पढ़ाएं, शिक्षकों को मिलेगी मार्गदर्शिका

भोपाल, मध्यप्रदेश : मिशन अंकुर के अंतर्गत बच्चों के लिए प्राचार्य करवाएंगे सामग्री का प्रकाशन। विभाग का दावा है कि इन स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता को वैश्विक स्तर का बनाएंगे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। शिक्षण सत्र संचालन के 15 दिन बाद सीएम राइज स्कूलों में बच्चों को मिशन अंकुर के अंतर्गत अभ्यास पुस्तिकाएं प्रदान की जाएंगी। महत्वपूर्ण यह भी है कि शिक्षक बच्चों को किन विधियों के माध्यम से पढ़ाएं। इसके लिए उन्हें भी मार्गदर्शिका प्रदान की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। स्पष्ट किया गया है कि तय समय पर यह सामग्री प्रकाशित करवाई जाए। ताकि बच्चों को उपलब्ध करवाई जा सके।

लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने आदेश पत्र में कहा है कि सीएम राइज स्कूलों में ग्रेड-1 और 2 मिशन अंकुर सामग्री शिक्षक गाइड और वर्कबुक के पहले चार सप्ताह की सामग्री स्थानीय स्तर से मुद्रित करवानी होगी। कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा संचालित सीएम राइज स्कूलों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दृष्टि से ग्रेड-1 और 2 के विद्यार्थियों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लिए मिशन अंकुर अंतर्गत जुलाई माह के शिक्षण हेतु हिंदी गणित व अंग्रेजी के लिए अभ्यास पुस्तिकाओं की चार सप्ताह की सामग्री और शिक्षक गाइड के पहले चार सप्ताह हेतु पीडीएफ साझा की जा रही है। निर्देश दिए गए हैं कि सीएम राइज प्राचार्य अपने-अपने विद्यालय में ग्रेड-1 और 2 के समस्त विद्यार्थियों की संख्या मान से उक्त सामग्री की प्रतियां मुद्रित करवाकर तत्काल प्राथमिकता के आधार पर बच्चों को उपलब्ध करवाएं।

चार सप्ताह की मिलेगी सामग्री :

लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने कहा है कि सीएम राइज स्कूलों में वैश्विक स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य तैयार किया गया है। इसको दृष्टिगत रखते हुए ग्रेड-1 और 2 के बच्चों की मूलभूत साक्षरता मजबूत करने के लिए मिशन अंकुर की शुरूआत की गई है। मिशन अंकुर सामग्री दोनों ग्रेड में छात्रों के लिए अभ्यास पुस्तिका और शिक्षकों के लिए शिक्षक मार्गदर्शिका तैयार की गई है। सामग्री मुद्रित होकर यथा शीघ्र उपलब्ध करवाई जा रही है। जो जुलाई अंत तक सभी प्राचार्यों को उपलब्ध होगी। जुलाई माह के शिक्षण हेतु हिंदी गणित व अंग्रेजी के लिए छात्र अभ्यास पुस्तिकाओं की चार सप्ताह की सामग्री दी गई है। जबकि चार सप्ताह की एक पीडीएफ फाइल सभी सीएम राइज स्कूलों के साथ साझा की जा रही है। निर्देश यह भी दिए गए कि अगर समय पर यह काम नहीं हुआ तो कार्यवाही भी की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co