शिवराज सिंह के गृह ग्राम जैत की महिलाओं ने किया कमाल
शिवराज सिंह के गृह ग्राम जैत की महिलाओं ने किया कमालSocial Media

शिवराज सिंह के गृह ग्राम जैत की महिलाओं ने किया कमाल

शिवराज सिंह के गृह ग्राम जैत की महिलाओं ने कस्टम हायरिंग सेंटर यानि किराये पर कृषि यंत्र देने के केंद्र को शुरू कर प्रदेश की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता का नया पाठ पढ़ाया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत की कुशल और दक्ष महिलाओं ने कस्टम हायरिंग सेंटर यानि किराये पर कृषि यंत्र देने के केंद्र को शुरू कर प्रदेश की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता का नया पाठ पढ़ाया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान का संकल्प भी यही है कि महिलाएँ सशक्त हो और घर-परिवार के साथ अपने प्रदेश और देश के विकास में सहभागी हो। मुख्यमंत्री अपने हर सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं की आत्म-निर्भरता के लिए टिप्स भी देते है और सरकार की योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित करवाते है। ऐसी ही कहानी है मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के ग्राम जैत की, जहाँ कृषि विभाग और गंगा आजीविका समूह की दीदियों ने आत्म-निर्भरता की नई इबारत लिखी है।

सीहोर जिले में अनेक आर्थिक गतिविधियाँ संचालित करने वाली महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएँ अब कस्टम हायरिंग सेंटर संचालित कर नया आयाम स्थापित करने जा रही है। जिले में महिलाओं की कुशलता और दक्षता के ²ष्टिगत कृषि विभाग द्वारा बुधनी तहसील के ग्राम जैत की गंगा आजीविका महिला स्व-सहायता समूह को कस्टम हायरिंग सेंटर चलाने काजिम्मा सौंपा है। कृषि विभाग ने स्व-सहायता समूह को ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर एवं अन्य कृषि उपकरण प्रदान किए गए है, जिन्हें वे किराये पर चलाएंगी।

समूह द्वारा चलाए जा रहे इस कस्टम हायरिंग सेंटर से क्षेत्र के लघु एवं सीमांत किसानों को रियायती दर पर किराये से कृषि उपकरणों की उपलब्धता आसानी से होगी। समूह द्वारा हकाई 800 रूपए, जुताई 800 रूपए, गहरी जुताई 900 रूपए, बोनी 800 रूपए तथा रोटावेटर 1000 रूपए प्रति घंटा निर्धारित किया गया है। कस्टम हायरिंग सेंटर से एक ओर स्व-सहायता समूह को आमदानी प्राप्त होगी, वहीं दूसरी ओर इन उपकरणों को चलाने वाले व्यक्तियों को रोजगार भी मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com