पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर छेड़ा मध्यप्रदेशपुलिससुधार आंदोलन

मध्य प्रदेश मैं पहली बार पुलिस धरना देने जा रही है, कमलनाथ सरकार से अपनी मांगों को पूरी करवाने के लिए 15 अक्टूबर को भोपाल में धरना देने जा रहे हैं।
मध्यप्रदेशपुलिससुधार आंदोलन
मध्यप्रदेशपुलिससुधार आंदोलनSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश में पहली बार पुलिस धरना देने जा रही है, कमलनाथ सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 15 अक्टूबर को भोपाल में समस्त पुलिस एवं पुलिस परिवार, सरकार के खिलाफ धरना देने जा रहे हैं। प्रदेश के लोगों की सुरक्षा-सहायता में दिन रात तैनात रहने वाली पुलिस भी अब आंदोलन करने को मजबूर है। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों ने आंदोलन छेड़ रखा है सोशल मीडिया पर 'मध्यप्रदेशपुलिससुधार' नाम से कैंपेन चल रहा हैं। अब पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर भोपाल लाल परेड मैदान में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।

की गई कई मांगे-

आपको बता दें कि, पुलिस एवं पुलिस परिवार धरनें में कई मांगे की हैं। उन्होंने मांग की है कि, पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को सरल, तनाव मुक्त, अवसाद-मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जाए। इसके अलावा उन लोगों ने 50000 नई पुलिस भर्ती कर, पुलिस बल की कमी को दूर करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर वे अपने परिवार के पुलिसकर्मी की नौकरी आसान बनाने की मांग उठा रहे हैं।

ये मांग की है पुलिस ने-

  • आरक्षक का ग्रेड पे 2800 किया जाए

  • आवास भत्ता 5000 रुपए किया जाए

  • गृह जिले में पदस्थापना की जाए, जिससे पुलिसकर्मी अपने परिवार को समय दे सकें

  • दूसरे राज्यों की तरह 8 घंटे की ड्यूटी की जाए, जिससे पुलिसकर्मी तनाव मुक्त रहें

  • ओवरटाइम का अलग से भुगतान किया जाए

  • विशेष सशस्त्र बल की कंपनियों को स्थायी किया जाए

  • पुलिस अधिनियम 1861 को समाप्त किया जाए

  • साइकिल भत्ते की जगह मोटरसाइकिल भत्ता 3000 रुपए दिया जाए

  • पिछले 50 सालों में जिन भत्तों को नहीं बढ़ाया गया, उन्हें तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर लागू किया जाए

  • विशेष सशस्त्र बल से जिला बल में संविलियन चालू किया जाए

  • दूसरे राज्यों की तरह मध्यप्रदेश पुलिस संगठन बनाया जाए

  • पुलिस विभाग में आवास गृह की समस्याओं को हल किया जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com