पारे की चाल में दिन-ब-दिन वृद्धि हो रही
पारे की चाल में दिन-ब-दिन वृद्धि हो रहीसांकेतिक चित्र

Bhopal : पारे की चाल में दिन-ब-दिन वृद्धि हो रही, वृद्धि ने तीखे किए गर्मी के तेवर

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश में गर्मी के तेवर एकाएक तीखे हो गए हैं। मंगलवार को सीजन में पहली बार पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं रात का पारा भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी सहित प्रदेश में गर्मी के तेवर एकाएक तीखे हो गए हैं। दिन में पारे की चाल में दिन-ब-दिन वृद्धि हो रही है। मंगलवार को सीजन में पहली बार पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं रात का पारा भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में कई सिस्टम एक्टिव नहीं है। आसमान साफ है और मौसम शुष्क है। पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के चलने से पारे में वृद्धि हो रही है। आगामी दो दिन पारा बढ़ेगा। होली तक पारा 38-39 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। उसके बाद पारे की चाल स्थिर हो जाएगी।

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। दो दिनों तक पारा धीरे-धीरे बढ़ेगा। उसके बाद स्थिर हो जाएगा। लेकिन फिलहाल लू (हीट वेव) चलने की संभावना कम ही है। मार्च के अंत तक पारा 40 डिग्री पर पहुंच सकता है और तब लू की स्थिति बन सकती है। वर्तमान में पारा 40 तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है, इसलिए शहर में हीट वेव चलने के भी चांस नहीं हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में कहीं-कहीं लू की संभावना जताई है।

कब बनती है लू और तीव्र लू की स्थिति :

मौसम विभाग के अनुसाार जब पारा 40 डिग्री के ऊपर हो और सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा हो तो लू की स्थिति बनती है। वहीं जब पारा 40 डिग्री से अधिक होने के साथ ही सामान्य से 6.5 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है तब तीव्र लू चलती है।

मार्च के शुरूआती दस दिन गर्मी के तेवर थे नरम :

लगातार आने वाले पश्चिमी विक्षोभों ने इस साल मार्च के शुरूआती दस दिन पारा अधिक बढ़ने नहीं दिया था। जिसके चलते पारे की चाल में उस दौरान वृद्धि नहीं हुई थी। मार्च की शुरूआत से लेकर 10 मार्च तक उत्तर भारत में तीन पश्चिमी विक्षोभ आए थे, जिनके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी था। उस दौरान वर्षा की गतिविधियां भी देखी गई थीं। लेकिन अब कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है और आने वाले सप्ताह में भी किसी सिस्टम के बनने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। साहा ने बताया की गर्मी के मौसम में आने वाले पश्चिमी विक्षाोभ अधिक तीव्र नहीं होते हैं। उनके प्रभाव से बादल छाने व हल्की बौछारें पड़ने की ही संभावना रहती है।

मार्च मध्य में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और आवृति होती है कम :

मौसम विषेशज्ञ शैलेंद्र नायक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते हैं इसलिए उन्हें पश्चिमी विक्षोभ कहते हैं। मार्च के मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और आवृति कम होने लगती है। वर्तमान में पश्चिम हिमालय में मध्यम से भारी हिमपात की संभावना लगभग शून्य है। हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मार्च के तीसरे सप्ताह तक जारी रह सकता है, उसका प्रभाव पहाड़ी इलाकों में थेड़ा बहुत हो सकता है, लेकिन मैदानी इलाकों में नहीं पड़ेगा।

बढ़ते क्रम में पारा :

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के दिन के तापमान 3610 डिग्री के मुकाबले 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं कया गया। यह सोमवार की तरह ही अभी भी सामान्य से एक डिग्री कम 18.0 डिग्री रहा। साहा ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा और पारे में अगले दो दिन धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

धीरे-धीरे बढ़ रहा है पारा :

  • 15 मार्च को अधिकतम 37.3 डिग्री (+4) न्यूनतम 18.0 डिग्री (+1)

  • 14 मार्च को अधिकतम 36.0 डिग्री (+3) न्यूनतम 18.0 डिग्री (+1)

  • 13 मार्च को अधिकतम 34.4 डिग्री (+1) न्यूनतम 14.8 डिग्री (-2)

  • 12 मार्च को अधिकतम 33.7 डिग्री (0) न्यूनतम 14.8 डिग्री (-2)

  • 11 मार्च को अधिकतम 31.8 डिग्री(-1) न्यूनतम 17.2 डिग्री (+1)

  • 10 मार्च को अधिकतम 31.7 डिग्री (-1) न्यूनतम 14.6 डिग्री (-2)

  • 09 मार्च को अधिकतम 32.8 डिग्री (0) न्यूनतम 15.0 डिग्री (-2)

नोट : तापमान सामान्य से कम (-), सामान्य से अधिक (+)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com