कृषि क्षेत्र में समृद्धि से मध्यप्रदेश बनेगा विकसित राज्य: कमलनाथ
कृषि क्षेत्र में समृद्धि से मध्यप्रदेश बनेगा विकसित राज्य: कमलनाथ Social Media

कृषि क्षेत्र में समृद्धि से मध्यप्रदेश बनेगा विकसित राज्य: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि, हम कृषि क्षेत्र में समृद्धि लाकर मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे घोषणाएँ नहीं करते, वचन देते हैं और उसे पूरा करते हैं।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ आज छतरपुर जिले की बिजावर तहसील में द्वितीय मोनिया महोत्सव का शुभारंभ कर विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। जब तक हम किसान को उसके उत्पादन का उचित मूल्य नहीं दिलवा पाते, उनकी आय को दोगुना नहीं करते, तब तक देश का समग्र विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम सिंचाई संसाधनों को बढ़ाकर कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाएंगे और एक नई क्रांति का सूत्रपात करेंगे।

70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को देना अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र 10 माह में कृषि, रोजगार, निवेश के साथ विभिन्न वर्गों की भलाई और तरक्की के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। हमने तय किया है कि प्रदेश में लगने वाले उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को देना अनिवार्य हो।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मैं आज बिजावर क्षेत्र में आया हूँ, जहाँ विकास हमेशा उपेक्षित रहा है। इसलिए मैं यहाँ की स्थिति से अवगत होने आया हूँ। उन्होंने कहा कि वे जनवरी माह में फिर से छतरपुर आएंगे और दो माह में बिजावर क्षेत्र के विकास लिये किये गये कार्यों का हिसाब देंगे।

मोनिया नृत्य में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ मोनिया महोत्सव में लोकनृत्य दल के बीच पहुँचे और नृत्य की पारंपरिक ड्रेस पहनकर दल के साथ नृत्य में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर मोनिया दल के सदस्य उत्साहित हुए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com