माफियाओं को मिला हुआ है सरकार का संरक्षण : दिग्विजय सिंह

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ग्वालियर में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान दिग्गी राजा ने भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।
माफियाओं को मिला हुआ है सरकार का संरक्षण : दिग्विजय सिंह
माफियाओं को मिला हुआ है सरकार का संरक्षण : दिग्विजय सिंहSocial Media

हाइलाइट्स :

  • बोले पैसे लेंगे ओर कार्यवाही भी करेंगे तो हमला तो होगा ही

  • ग्वालियर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। अवैध रेत उत्खनन करने वाले लोग शासन, प्रशासन, विधायक, मंत्रियों व मुख्यमंत्री को हिस्सा देते हैं। अब पैसे भी लेते हो और कार्रवाई भी करोगे तो ऐसे में हमला होना तो तय है। जो हो रहा है उसमें सत्तापक्ष की मिली भगत है। रेत माफिया हो या शराब माफिया उनको सरकार का संरक्षण मिला हुआ है तभी तो उनकी हिम्मत हो गई कि पुलिस पर भी हगला करने से नहीं चूक रहे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए कही है। इस दौरान दिग्गी राजा ने भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर आए हैं। स्टेशन के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने एक दिन पहले ग्वालियर पुलिस पर रेत माफिया के हमले पर कहा कि "प्रशासन चाहे तो एक दिन में अवैध उत्खनन को बंद करा सकता है, पर अवैध रेत का उत्खनन करने वालों का हिस्सा प्रशासन, शासन, विधायक, मंत्री व सत्ता की चाबी जिसके हाथ है उस तक जाता है। अब पैसा भी लोगे ओर कार्रवाई भी करोगे तो वो हमला तो होगा ही।" दिग्गीराजा ने एक तरह से रेत माफिया से लेकर शराब माफियाओं को लेकर सरकार का घेरते हुए कहा कि "हर माफिया को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।"

शराब माफिया पर बोले दिग्गीराजा :

शराब को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्गीराजा ने कहा कि उमा भारती कहती है कि शराबबंदी होना चाहिए, मंत्री नरोत्तम कहते हैं कि शराब की अधिक दुकानें खुलना चाहिए ओर सीएम शिवराज सिंह कहते हैं कि अधिक दुकानें नहीं खुलेगी, अब कौन क्या बोल रहा है और किसकी बात पर भरोसा करें यह समझ में ही नहीं आ रहा है। भाजपा में हालत यह है कि सीएम बनने की हौड़ मची हुई है।

सिंधिया पर बोले दिग्विजय सिंह :

सिंधिया को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का कहना था कि "सिंधिया को कांग्रेस ने निकाला नहीं था बल्कि वह स्वंय कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए हैं। दुख इस बात का होता है कि जिस कांग्रेस ने उनको केन्द्रीय मंत्री से लेकर संगठन में मजबूत जिम्मेदारी देकर सम्मान दिया था वहीं अब कांग्रेस के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।"

राम मंदिर के चंदे के मामले को लेकर बोले दिग्गी राजा :

राम मंदिर के चंदे के मामले को लेकर दिग्गी राजा ने कहा कि "भाजपा में चंदे की हौड़ मची हुई है, क्योंकि लूटने का तो खेल चल रहा है। इस मामले को लेकर मैंने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था, लेकिन उसका जवाब अभी तक नहीं आया है। चंदे के नाम पर हिंसा हो रही है ओर अगर इसको सरकार नहीं रोकती तो वह जल्द ही इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जाएंगे।"

यह हुई थी घटना :

शुक्रवार सुबह ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पुलिस ने चंबल से अवैध उत्खनन कर रेत का परिवहन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए घेराबंदी की थी। इस घेराबंदी के दौरान पुलिस का दांव उल्टा पड़ गया था जब रेत माफिया ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग शुरू कर दी। टीआई पुरानी छावनी सुधीर सिंह को रेत माफिया ने घेर लिया था। उनको ट्रैक्टर से कुचलने का भी प्रयास किया, लेकिन वह समय रहते नाले में कूद गए। इस मामले में 8 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जिनसे दो कट्टे व कारतूस भी मिले हैं। 10 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत :

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आएं। इस दौरान उनका रेलवे स्टेशन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक लाखन सिंह, प्रवीण पाठक, सतीश सिकरवार, सुरेश राजे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, सारब सिंह गुर्जर, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, वासुदेव शर्मा,वीरेन्द्र तोमर, अशोक प्रेमी, इन्द्रजीत सिंह चैहान, संजय सिंह यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अमर सिंह माहोर, इबा्रहिम पठान, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, हेवरन कंसाना, रूचि गुप्ता, सेवादल हरेन्द्र गुर्जर, लतीफ खां सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com