कमलनाथ ने महर्षि वाल्मीकी जयंती पर दिया संदेश
कमलनाथ ने महर्षि वाल्मीकी जयंती पर दिया संदेशSocial Media

महर्षि वाल्मीकी के आदर्श सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देतें : कमलनाथ

भोपाल, मध्यप्रदेश : वाल्मीकी समाज के कैलेंडर का किया विमोचन, स्मृति चिन्ह भेंट किया। पीसीसी में वाल्मीकी जयंती पर हुआ कार्यक्रम।

भोपाल, मध्यप्रदेश। महर्षि वाल्मीकी जी के आदर्श हमें गलत मार्ग छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर एक कार्यक्रम में वाल्मीकी जी पर आधारित एक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

कमलनाथ ने इस अवसर पर वाल्मीकी समाज के वरिष्ठ संत चंचल बाबा और समाजसेवी नारायण दास खरे जी का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। श्री नाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकी जी के आदर्श हमें गलत मार्ग छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, नारद मुनी से मिलने के बाद उनके जीवन में घटित एक घटना से प्रेरित होकर उनका पूरा जीवन वैराग्य और सत्य पर चलने की अनुभूति देता है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित वाल्मीकी जयंती के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प भेंटकर उनके आदर्शों और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा को आत्मसात करने की आवश्यकता बताया।

वाल्मीकी जयंती कार्यक्रम के समन्वयक प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे और महामंत्री उमेश झा ने कहा कि वाल्मीकी समाज ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सक्षम हैं। इस समाज के अधिकांश लोग साफ-सफाई, मजदूरी आदि कार्य करते हैं लेकिन आज सत्ता में बैठे लोगों द्वारा इस समाज की अनदेखी की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com