बड़ा हादसा: सतना में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बस पलटी
बड़ा हादसा: सतना में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बस पलटीSocial Media

बड़ा हादसा: सतना में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बस पलटी, 45 यात्री घायल

मध्यप्रदेश के सतना (Satna) जिले में बड़ा हादसा हो गया है। सतना के नागौद (Nagaud) थाना क्षेत्र में एक यात्री बस के पलटने से लगभग 45 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर हैं।

हाइलाइट्स-

  • मध्यप्रदेश में हुआ बड़ा बस हादसा

  • मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

  • सतना में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बस पलटी

  • हादसे में 45 यात्री हुए घायल

सतना, मध्यप्रदेश। देश में महामारी कोरोना के संकटकाल के दौर में अनहोनी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। मध्यप्रदेश के सतना (Satna) जिले में बड़ा हादसा हो गया है। सतना के नागौद (Nagaud) थाना क्षेत्र में आज एक यात्री बस के पलटने से उसमें सवार लगभग 45 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कोटा से सतना आ रही बस सतना जिले के रहिकवारा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 6 बच्चों समेत 45 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से 11 की हालत गंभीर है। हादसे में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

दुर्घटनाग्रस्त बस कोटा कोच की बताई जा रही है। गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस की रफ्तार तेज होने की वजह से यह भीषण सड़क हादसा हुआ, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रहिकवारा गांव के पास हुए इस हादसे में घायल यात्रियों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार से जा रही बस रहिकवारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। घायलों में लगभग छह बच्चे भी शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि, बस जिले के कोटा गांव से सतना आ रही थी। सभी यात्री आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं। बताया गया है कि, बस में क्षमता से अधिक लगभग 70 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और प्रशासनिक अमले की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com