संगठन के विचार को सर्वव्यापी बनाएं : वी. डी. शर्मा
संगठन के विचार को सर्वव्यापी बनाएं : वी. डी. शर्माSocial Media

संगठन के विचार को सर्वव्यापी बनाएं : वी. डी. शर्मा

राजगढ़, मध्यप्रदेश : भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक राजगढ़ के संस्कृति पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करने के साथ ही टैक्नोलॉजी का उपयोग करने की बात पर जोर दिया।

राजगढ़, मध्यप्रदेश। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक बुधवार को राजगढ़ के संस्कृति पैलेस में आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने संगठन का विस्तार कर इसे सुदृढ़ और सर्वव्यापी बनाने के साथ ही टैक्नोलॉजी का उपयोग करने की बात पर जोर दिया।

प्रथम सत्र में अपने उद्बोधन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विशाल संगठन है। इस संगठन को पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी, राजमाता, स्व. प्यारेलाल खण्डेलवाल, सकलेचा जी, पटवा जी और स्व कैलाश जोशी जैसे लोगों ने सींचा है। संगठन का और विस्तार करते हुए इसे सक्षम और सुदृढ़ बनाकर सर्वव्यापी बनाने की बात करते हुए कहा कि हमारा संगठनात्मक ढांचा ही हमारी ताकत है। इसलिए आज आवश्यकता है कि हम संगठन के विचार को अपने कार्य और व्यवहार से आमजन के बीच ले जाएं और उसे सर्वव्यापी बनाएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। हमें उन चुनौतियों का सामना करते हुए समाज को तोडऩे वाले लोगों को अपने काम के माध्यम से जवाब देना है। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे और संगठन एक दूसरे के पर्याय थे। संगठन को गढऩा उनके मूल में था। इसलिए ठाकरे जी ने संगठन को गढ़ते हुए जो.जो काम किए हैं उन्हें हमें अक्षुण्ण रखना है। सबको साथ लेकर चलना है और सबके साथ चलना है।

सरकार और संगठन एकजुट होकर काम करें : शिवराज सिंह

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा मंत्र सामाजिक समरसता का है। हमारा हर काम समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर होता है। लेकिन हमारे विचार विरोधी लोग और प्रतिद्वंद्वी तिल का ताड़ बनाने का काम कर रहे हैं। अब समय है कि सरकार और संगठन एकमेव होकर और अधिक ताकत के साथ काम करें। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

संगठन की सफलता के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाएं : मुरलीधर राव

समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा संगठन है, जो अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित करता है। वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का युग है। इसलिए संगठन की सफलता के लिए टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। मुरलीधर ने अधिकतम प्रवास करने सलाह दी। बैठक का समापन राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ हुआ। इस अवसर पर पार्टी के समस्त प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने एवं आभार प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने व्यक्त किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com