भोपाल: बच्चे की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म

भोपाल, मध्यप्रदेश : आख़िर कब थमेगा बलात्कार का सिलसिला? मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसी ही एक घटना बैरसिया से सामने आई है।
महिला से किया दुष्कर्म
महिला से किया दुष्कर्मSocial Media

राज एक्सप्रेस। आख़िर कब थमेगा बलात्कार का सिलसिला? मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसी ही एक घटना बैरसिया से सामने आई है। बैरसिया थाना इलाके में खेत में बने एक घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला के साथ ज्यादती कर दी। बच्चे को मारने की धमकी देकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार

पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय विवाहित महिला बैरसिया के एक गांव में खेत में बने मकान में रहती है। मंगलवार को वह अपने खेत पर काम कर रही थी। तभी महिला का ससुर भैंसों को पानी पिलाने के लिए नदी पर चला गया। इसी दौरान महिला अपने घर के अंदर गई।

मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला विनोद केवट आ गया और महिला के छह माह के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर झोपड़ी में ही उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। ससुर के मौके पर पहुंचने पर पूरे मामले का खुलासा हो सका।

आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

बैरसिया थाने पहुंचकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी विनोद केवट के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co