मंदसौर कलेक्टर के आदेश-’लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचायें’

मंदसौर, मध्य प्रदेश : कलेक्टर ने पुलिस विभाग एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को घरों से निकाल कर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाये
मंदसौर कलेक्टर के आदेश-'लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाये'
मंदसौर कलेक्टर के आदेश-'लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाये' Shailendra Singh Rathore

हाइलाइट्स

  • कलेक्टर ने पुलिस विभाग एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोगों को घरों से निकाल कर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचायें

  • गांधी सागर डैम का लेवल 1312 मीटर तक पहुंच गया जल का स्तर निरंतर बढ़ रहा है

  • पानी की लगातार आवक बनी हुई है इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचायें

  • मंदसौर जिले के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, प्रतापगढ़, रतलाम सभी जिलों में लगातार भारी वर्षा

राज एक्सप्रेस। मंदसौर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा बताया गया कि, गांधी सागर डैम के चीफ इंजीनियर से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान चीफ इंजीनियर द्वारा बताया गया कि, गांधी सागर डैम का लेवल 1312 मीटर तक पहुंच गया है। डैम के सारे गेट खोल दिए गए हैं। इसके पश्चात भी जल का स्तर निरंतर बढ़ रहा है। मंदसौर जिले के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, प्रतापगढ़, रतलाम एवं आसपास की सभी जिलों में लगातार भारी वर्षा हो रही है। जिससे गांधी सागर डैम के सभी गेट खोलने के पश्चात भी पानी का स्तर और बढ़ रहा है। कम होने की वर्तमान में कोई संभावना नही दिख रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोग अपने मकान छोड़कर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सभी थाना प्रभारियों, गांव के सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशाओं एवं सभी तरह के प्रशासनिक अमलों को निर्देश दिए हैं कि, ऐसे स्थान जहां पर पानी घुसने की पूरी संभावना है एवं आने वाले कुछ समय में पानी घुस सकता है वहां से सभी लोगों को निकालकर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये। इस संबंध में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चारों तरफ निगाह बनाए हुए हैं।

कलेक्टर ने सभी लोगों से विशेष तौर पर किया आग्रह

कलेक्टर ने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि, अगर गांव व घरों में पानी घुसा है, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। पानी की और अधिक बढ़ने की संभावना है। नदी-नाले सभी अपने खतरे के स्तर से ऊपर बहने लगे हैं। पानी की लगातार आवक बनी हुई है। इसलिए अब सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना बहुत जरूरी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com