MP के मुख्यमंत्री 'शिवराज' को मोदी समेत कई BJP नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है, PM मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं ।
'मुख्यमंत्री शिवराज' को मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
'मुख्यमंत्री शिवराज' को मोदी ने दी जन्मदिन की बधाईPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज यानि 5 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों ’’ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की।

पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए लिखा है-

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऊर्जावान नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नयी ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।‘

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अनेक केंद्रीय नेताओं और राज्य के विभिन्न नेताओं ने जन्मदिन के अवसर पर आज शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना की है।

जे पी नड्डा ने ट्वीट कर दी CM को जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके कार्यकाल में प्रदेश विकासपथ पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश भाजपा नेताओं ने भी चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

CM चौहान ने ट्वीट के जरिए सभी के प्रति आभार जताया है-

जिद ..जज्बे.. जुनून का ही नाम है शिवराज सिंह चौहान

बताते चलें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और चौथी बार इस शीर्ष पद को संभाल कर इतिहास रच चुके शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है, 05 मार्च, 1959 को सीहोर जिले के नर्मदा किनारे स्थित एक छोटे से गांव जैत में मध्यमवर्गीय परिवार में मुख्यमंत्री शिवराज का जन्म हुआ, माता-पिता के संस्कारों ने उन्हें सिखाया कि अपनी जड़ों से कभी जुदा मत होना। जीवन में कभी ऐसा कार्य नहीं करना कि लोग तुमसे घृणा करें। शायद यही सीख उन्होंने आत्मसात कर ली, मुख्यमंत्री शिवराज आज 5 मार्च, 2021 में अपना 62वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co