कैबिनेट की बैठक: लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज CM की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्पूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है, मिश्रा ने ट्वीट कर बैठक में हुए निर्णय की जानकारी दी है।
कैबिनेट की बैठक: लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी
कैबिनेट की बैठक: लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारीSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर में समिति कक्ष क्रमांक 1 में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, बता दें कि मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गान हुआ था, आज सीएम शिवराज की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक कई फैसले लिए गए हैं।

बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी मिश्रा ने दी-

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्पूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कैबिनेट की बैठक में हुए निर्णय की जानकारी दी है। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए मिश्रा ने बताया कि बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया-

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में तय किया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध दिए जायेगा, अति कुपोषित बच्चों को दूध वितरण के 22.61 करोड़ रुपए दुग्ध महासंघ को देने पर भी कैबिनेट में चर्चा हुई।

सीएम शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये फैसले

  • शिवराज कैबिनेट ने मंगलवार को नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी है।

  • कैबिनेट की बैठक में स्थानांतरण नीति पर चर्चा हुई, मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले 01 मई से प्रांरभ होंगे।

  • मध्यप्रदेश ‌के प्रत्येक जिले में महिला थाना खोलने जाने के प्रस्ताव को आज कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है, मध्यप्रदेश के 10 जिलों में पहले से ही महिला थाना मौजूद हैं, शेष 42 जिलों में भी महिला थाना प्रारम्भ किए जाएंगे।

  • कैबिनेट ने निर्णय लिया कि गुना बस स्टैंड और सब डिपो को नीलाम किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा 63 करोड़ रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई है।

  • MP सरकार पशुओं के रोग नियंत्रण की तरफ भी बढ़ रही है। अब पूरे मध्यप्रदेश में पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, पशुपालन और डेरी विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com