MLA गोवर्धन के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
MLA गोवर्धन के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलिSocial Media

कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दिवंगत MLA गोवर्धन के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्विजय दिवंगत कांग्रेस विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजगढ़ जिले के मोर्चाखेड़ी पहुंचे, परिवार से की मुलाकात।

राजगढ़, मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह दिवंगत कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजगढ़ जिले के मोर्चाखेड़ी पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ उन्होंने दिवंगत विधायक के परिवार से मुलाकात करने के साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की।

एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह,पीसी शर्मा, प्रियव्रत सिंह ब्यावरा के मोर्चाखेड़ी में दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी के निवास पहुँचे।

15 सितंबर को गोवर्धन दांगी का हो गया था निधन

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का 15 सितंबर को देर रात निधन हो गया था। ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद दांगी के पार्टी में शोक की लहर छा गई थी। बता दें कि कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की तबीयत बिगड़ने पर भोपाल के चिरायु अस्पताल से दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था, वे लंबे समय से बीमार चल रही थे इसी दौरान 15 सितंबर को देर रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। बताते चलें कि 25 अगस्त को गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com