राजभवन घेराव कार्यक्रम में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश : कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन घेराव कार्यक्रम में प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर जनसैलाब उतरा, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर ही रोक लिया।
राजभवन घेराव कार्यक्रम में सड़कों पर उतरा जनसैलाब
राजभवन घेराव कार्यक्रम में सड़कों पर उतरा जनसैलाबPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। तीनों कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस आज भोपाल में राजभवन का घेराव कार्यक्रम में दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक में एकत्रित हुए, इसके बाद यहां से रैली राजभवन के लिए रवाना हुई। इससे पहले ही पुलिस ने रैली को रोशनपुर के पास ही रोक लिया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर रोका

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन घेराव कार्यक्रम में प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर जनसैलाब उतरा, लेकिन बीच में ही पुलिस ने वाॅटर कैनन से पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए रोशनपुरा और रंगमहल चौराहे पर आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को अलग करने के लिए लाठियां भी भांजी।

पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार

प्रदेश की राजधानी भोपाल में कृषि कानूनों के खिलाफ कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं का भोपाल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इस दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को काफी हिदायत दी कि बेरिकेट्स पार न करें, लेकिन कांग्रेसी नहीं माने।

कमलनाथ ने ट्वीट कर गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा की:

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि किसानों के समर्थन में आज मध्यप्रदेश के भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हज़ारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के इशारे पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस व वाटर कैनन छोड़े जाने की व गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूँ।

इस लाठीचार्ज में कई किसान भाइयों, कांग्रेसजनों, महिलाओं व मीडिया के साथियों को चोटे आयी है। उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। किसानो के समर्थन में हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com