उज्जैन में CAA के समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
राज एक्सप्रेस। उज्जैन में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद आज भाजपा के जन जागरूकता अभियान के तहत नागरिकता कानून के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नागरिकता संशोधन काननू के समर्थकों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
यह रैली सामाजिक न्याय परिसर से होते हुए फ्रीगंज के शहीद पार्क तक पहुंची। यहां लोगों को संबोधित करते हुए कानून के बारे में बताया गया। रैली में बड़ी संख्या में साधु-संत भी शामिल हुए। इस रैली को शहर के सामाजिक संस्थानों ने समर्थन किया था।
उज्जैन आलोट सीट से संसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। वो सुनहरे भविष्य की उम्मीद में भारत आते हैं, परन्तु यहाँ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के हित के लिए लाये गए नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA 2019 का विरोध कर रहे हैं
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।