शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने उमड़ा जन सैलाब

गवाखेड़ा निवासी लोकेंद्र सिंह ठाकुर सरहद पर आतंकवादियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पिछले दो वर्षों से तैनात थे। मां और पिता का दिल हमेशा देश के लिए समर्पित रहा। उनकी शहादत में जन सैलाब उमड़ा।
शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने उमड़ा जनसैलाब
शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने उमड़ा जनसैलाब आष्टा संवाददाता

आष्टा, मध्य प्रदेश। छोटे से गांव में पले और बढ़ हुए मन में एक ही लगन थी कि सरहदी पर जाकर देश की रक्षा करूं। यही मंशा गवाखेड़ा निवासी लोकेंद्र सिंह ठाकुर की जल्दी ही पूरी हो गई और वो सरहद पर आतंकवादियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पिछले दो वर्षों से तैनात थे। मां और पिता का दिल हमेशा देश के लिए समर्पित रहा। यही कारण रहा कि उन्होंने अपने इकलौते पुत्र लोकेंद्र ठाकुर को सरहदी पर भेज दिया जैसे ही लोकेंद्र ठाकुर की देश के प्रति बलिदान होने के खबर गांव पहुंची।

पूरा गांव जहां एक तरफ गमगीन माहौल मे था वहीं, अपने इस गांव के लाड़ले पर गर्व भी था। लोकेंद्र ठाकुर कुपवाड़ा जिले की एलओसी पर तैनात थे। जैसे ही लोकेंद्र ठाकुर की शहीद होने की खबर लगी। नगर से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी ग्राम गवाखेड़ा पहुंचें और लोकेंद्र की अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।

बलिदान देश कभी भुला नहीं पाएगा

शनिवार को जैसे ही भोपाल से लोकेंद्र का पार्थिव शरीर गांव की ओर बढ़ रहा था। लोकेंद्र के चाहने वालो की तादाद बढ़ती ही जा रही थी। कोठरी से लेकर गंवाखेड़ा तक जहां पुलिस छावनी हो गया था। वहीं, हजारों की तादाद मे लोग शहीद लोकेंद्र ठाकुर की एक झलक पाने के लिए उतारू हो रहे थे। यहां तक कि लोग आसपास के पेड़ों पर भी लोकेंद्र ठाकुर को देखने के लिए चढ़े हुए थे। हर एक ही आंखों मे आंसू थे।

शहीद लोकेंद्र ठाकुर के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा पहुंचे। जहां श्री वर्मा ने नम आंखो से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के एक सपूत युवा लोकेंद्र ठाकुर को हमने खो दिया। उसका बलिदान देश कभी भुला नही पाएगा। श्री वर्मा ने कहा कि मैं उन माता-पिता को भी नमन करता हूं जिनमें देश के प्रति इतना जज्बा है। जिन्होंने अपने इकलौते बेटे को देश की सीमा पर भेजा। जहां श्री ठाकुर देश के लिए शहीद हो गए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से कामना की कि परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। लोकेंद्र सिंह ठाकुर गवाखेड़ा सहित जिले का नाम रौशन कर गया।

श्रद्धांजलि देने में शामिल रहे

श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस के जिला प्रभारी रामवीर सिकरवार, जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, गोपाल सिंह इंजीनियर शैलेंद्र पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष बलबहादुर ठाकुर, हरपाल ठाकुर, भैया मियां मेहरवान सिंह मूंदीखेड़ी, महेंद्र टीपाखेडी, प्रदीप प्रगति वीरेंद्र परमार, सनव्वर खान, कांग्रेस प्रवक्ता जहूर मंसूरी, सुनील कटारा राधेश्याम सोनी,राजाराम बड़े भाई सीहोर, एचआर परमाल, पूनम वर्मा, जितेंद्र शोभाखेड़ी, जावर ब्लॉक अध्यक्ष कमल पहलवान, नईम नवाब, सीतारानी चौरसिया, रईस मंसूरी मुरावर, नरेंद्र भाटी, अनिल धनगर, सुनील सेठी, विजय उपाध्याय राजेंद्र ठाकुर शामिल रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com