बैतूल: जागरूकता लाने हेतु व्यापारी संघ ने स्टेशन परिसर पर की सफाई

घोड़ाडोंगरी, बैतूल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर व्यापारी संघ द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशन मास्टर के आह्वान पर लोगों में सफाई के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से आमंत्रित किया गया था।
जागरूकता लाने हेतु व्यापारी संघ ने स्टेशन परिसर पर की सफाई
जागरूकता लाने हेतु व्यापारी संघ ने स्टेशन परिसर पर की सफाईGovind Namdev

राज एक्सप्रेस। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर घोड़ाडोंगरी व्यापारी संघ द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशन मास्टर श्री दीपक लिंडे के आह्वान पर यात्रियों में सफाई के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य स्थानीय व्यापारी संघ को सफाई अभियान में आमंत्रित किया गया था, जिसमें व्यापारी संघ के अध्यक्ष तोषण गावंडे सहित व्यापारी कार्यकारिणी सदस्य व स्थानीय व्यापारी शामिल हुए।

व्यापारियों ने प्लेटफार्म पर चलाया सफाई अभियान :

सभी व्यापारियों ने स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर सफाई अभियान चलाया, व्यापारी संघ अध्यक्ष तोषण गावंडे बताया कि रेलवे द्वारा सफाई अभियान वास्तव में सराहनीय कदम है, जिसके चलते यात्रियों व स्थानीय लोगों में भी सफाई के प्रति जागरूकता आएगी। वहीं स्टेशन अधीक्षक दीपक लिंडे जी ने व्यापारियों का आभार मानते हुए बताया कि, ग्रामीणों का सहयोग साफ-सफाई में सदैव मिलता रहा है और आगे भी वे स्थानीय ग्रामीणों व यात्रियों से इसी प्रकार साफ-सफाई रखने की अपेक्षा करते हैं।

ये रहे शामिल :

अभियान में मुख्य रूप से व्यापारी संघ के सभी अतिथिगण मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने स्टेशन परिसर पर सफाई कर यात्रियों से भी स्टेशन परिसर व ग्राम में साफ-सफाई रखने का अनुरोध किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co