जल्द बदलेगा प्रदेश का मौसम: कड़ाके की ठंड, कोहरे, बारिश के आसार

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है लेकिन भारी बारिश होने की आशंका अब भी जताई जा रही है।
जल्द बदलेगा प्रदेश का मौसम
जल्द बदलेगा प्रदेश का मौसमSocial Media

राज एक्सप्रेस। प्रदेश में दिसंबर माह से ठंड ने अपने तापमान में बढ़ोतरी करते हुए मौसम में ठंडक घोल दी है जिससे प्रदेश के कई जिलों में ठंड का तापमान लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आगामी 12 -13 दिसंबर को जबलपुर से सटे क्षेत्रों में भारी गरज- चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी :

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 12 -13 दिसंबर को प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं 15-16 दिसंबर को कोहरा छाने के आसार भी जताए जा रहे हैं। प्रदेश के पचमढ़ी और बैतूल जिले में तापमान सबसे न्यूनतम दर्ज किया गया। वही 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर, दतिया जिलों मे घना कोहरा छा सकता है।

शुष्क रहेगा इन जिलों का मौसम :

बता दें कि इन 24 घंटों में जहां कुछ स्थानों पर बारिश की आशंका है वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। जिसमें शहडोल, उज्जैन, और चंबल के कुछ क्षेत्र शामिल हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com