खनिज विकास निगम के संभागीय कार्यालय की खनिज मंत्री ने दी सौगात

खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल को संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने संभाग को बड़ी सौगात दी।
खनिज विकास निगम के संभागीय कार्यालय की खनिज मंत्री ने दी सौगात
खनिज विकास निगम के संभागीय कार्यालय की खनिज मंत्री ने दी सौगातAfsar Khan

राज एक्सप्रेस। खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल शुक्रवार को संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने संभाग को बड़ी सौगात दी। खनिज मंत्री ने खनिज विकास निगम के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व ऊर्जा मंत्री सहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, अनूपपुर जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, करतार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी व खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहां और खनिज विकास निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

शहडोल में ही होंगे सारे काम

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद नई खनिज नीति लागू की गई और उसी क्रम में अब खनिज विकास निगम को वृहद अधिकार दिए गए हैं, खनिज मंत्री द्वारा संभागीय कार्यालय का शहडोल में शुभारम्भ किये जाने के बाद इस विभाग से जुड़े कई कार्य शहडोल में ही संपन्न हो जाएंगे, जिससे आम लोगों को कई सुविधाएं होंगी, इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं सहित खनिज मंत्री और बिसाहू लाल सिंह ने अपना उद्बोधन दिया।

नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

इससे पहले खनिज विकास निगम का कार्यालय कटनी-भोपाल में स्थित था जिस कारण खनिज व्यवसाय से जुड़े लोगों को काम के लिए कटनी के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन प्रदेश सरकार और खनिज मंत्री द्वारा शहडोल में खनिज विकास निगम का कार्यालय के खोल दिए जाने से अब इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी राहत मिलेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com