मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमलनाथ तक ही सिमट कर रह गई, मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान

भोपाल, मध्यप्रदेश। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बयान देते हुए आज फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, मध्यप्रदेश उपचुनावों को लेकर कांग्रेस की स्थिति पर बोले भूपेंद्र सिंह...
मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान
मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयानSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बयान देते हुए आज फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश उपचुनावों को लेकर कांग्रेस की स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह का बयान दिया है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान-

भाजपा चुनाव प्रबंध समिति संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने बयान देते हुए कहा- मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमलनाथ तक ही सिमट कर रह गयी है, राज्य में पार्टी के दिग्विजय सिंह, अजय सिंह तथा अरुण यादव जैसे नेताओं को अलग-थलग कर दिया गया है, जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी की कंपनी बन चुकी है उसी तरह मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब कमलनाथ की कंपनी बनकर रह गयी है।

कमलनाथ के अमर्यादित बयान पर भूपेंद्र सिंह का बयान-

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अमर्यादित बयान पर कहा कि राजनीति में सभी को शब्दों की मर्यादा तथा राजनीतिक आचार संहिता का ध्यान रखना चाहिए, हलके स्तर पर इस तरह से बातचीत नहीं की जाना चाहिए।

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा-

प्रदेश में खाद की उपलब्धता तथा कई विषय में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर भूपेंद्र सिंह ने कहा- कांग्रेस के शासन के समय राज्य में खाद के लिए किसानों पर गोलियां चलती थीं...बैतूल (मुलताई) की घटना सभी को याद है, जिसमें कांग्रेस की सरकार में किसानों पर चली गोलियों में 24 किसान मारे गए थे, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से किसानों को खाद तथा बीज की सरलता के साथ उपलब्धता कराई गयी है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले-

भाजपा की सरकार किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर खाद और बीज दे रही है, खाद का उत्पादन भारत में नहीं होता, इसे विदेश से मंगवाया जाता है, कोरोना के चलते विदेशों में भी खाद के कारखाने बंद थे, इस कारण इसकी उपलब्धता में कुछ कमी आयी थी। किन्तु अब पूरे राज्य में खाद की कहीं भी कोई कमी नहीं है और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रदेश में गौशालाओं को लेकर कांग्रेस के आरोप पर भूपेंद्र सिंह का बयान

मध्यप्रदेश में गौशालाओं को लेकर कांग्रेस के आरोप पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में एक हजार गौशालाएं नहीं बनाईं। राज्य में कांग्रेस के सरकार ने केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी की सरकार की 'राष्ट्रीय रोजगार योजना' से मिले फण्ड से कुछ गौशालाएं बनाई थीं। CM चौहान की सरकार ने देश की सबसे बड़ी गौशाला का निर्माण किया है, सीएम ने ही गौ संरक्षण के लिए MP में देश का सबसे कड़ा कानून बनाया है, गौ संरक्षण तथा गाय को लेकर भाजपा निरंतर काम करती है, जबकि कांग्रेस इस के नाम पर केवल दिखावा करती है। कांग्रेस की सरकार ने जो गौशालाएं बनाई, उनका भी आधा-अधूरा निर्माण ही किया गया था, ऐसी गौशालाओं का निर्माण अब हमारी सरकार पूरा कर रही है, हमारी सरकार राज्य की गौशालाओं में वृद्धि और उनके लिए सभी सुविधाओं का प्रबंध कर रही है।

MP उपचुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह का बयान

मध्यप्रदेश के उपचुनावों को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह का बयान- आज दशहरे तक के चुनावी अभियान वाला चरण पूरा हो जाएगा, अब केंद्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित CM चौहान एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष के दौरा कार्यक्रम आरंभ होंगे। 16 से 20 अक्टूबर तक भाजपा के नगर एवं ग्राम केंद्रों के सम्मेलन होंगे, 20 से 25 अक्टूबर तक राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बूथ सम्मेलन होंगे।

भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इसके बाद पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा, 20 अक्टूबर को भाजपा श्रद्धेय महर्षि वाल्मीकि की जयंती के कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर करेगी, 21 अक्टूबर को जनसंघ के स्थापना दिवस के कार्यक्रम भी हर बूथ पर आयोजित किये जाएंगे, चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पूरी तरह तैयार है। भाजपा जनता के बीच पहुंचकर माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएगी, फोल्डर के माध्यम से जनता को कांग्रेस की पंद्रह महीने वाली सरकार द्वारा किये गए धोखे की भी जानकारी दी जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com