जन-जन को जानकारी है, सिंचाई परियोजनाएं भाजपा के सीएम की देन- मंत्री राजपूत

सागर, मध्यप्रदेश : 'रामलीला के विदूषक जैसी है विकास की कहानी' मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- जन-जन को जानकारी है सिंचाई परियोजनाएं भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की देन हैं।
मंत्री राजपूत ने कहा
मंत्री राजपूत ने कहाShahid Kamil

सागर, मध्यप्रदेश। रामलीला मंचों पर यह दृश्य सभी ने देखा होगा जब प्रभु श्रीराम धनुष तोड़ते हैं इसके बाद मंडली का विदूषक खुद को हवा करते हुए कहता है कि बहुत थक गया हूं, बहुत ताकत लगानी पड़ी धनुष तोड़ने में और दर्शकों में हंसी का पात्र बन जाता है। ऐसे ही सोपान कांग्रेस की प्रत्याशी द्वारा सुरखी के विकास के लिए गढे़ जा रहे है जबकि जन-जन को जानकारी है कि यहां की सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति किसानों के सच्चे हितैषी भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देन है। यह बात राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कही उन्होने शुक्रवार को सुरखी कस्बे में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया एवं लोगों के हालचाल पूछे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंडी अघ्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर उनके साथ रहे।

सुरखी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंत्री राजपूत ने कहा

कांग्रेस प्रत्याशी विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही हैं। योजनाओं का झूठा श्रेय ले रही हैं। उन्हें जनता के सामने असलियत रखना चाहिए कि जो गाथाएं वह खुद गा रही उसकी आधार शिलाएं भाजपा की हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने जीतने के बाद क्या किया था ? जनता आजमा चुकी है। क्षेत्र में आना तो दूर की बात है, धर पर भी पहुंचने वाले लोगों को उनके दर्शन दुर्लभ हो गए थे, लोग ढूंढ़ते रह जाते थे। उन्होंने कहा कि ये बात हम नहीं कह रहे, घर-घर में जब हम आर्शीवाद लेने के लिए जाते हैं तो लोग पूछते हैं? भैया भाजपा में आने के बाद ऐसा तो नहीं करोगे जैसा दीदी ने किया था कि जीतने के बाद लौटकर नहीं आईं। पलटकर जनता की सुध भी नही ली और अब सात साल बाद फिर वोट मांगने आ रही हैं।

मंत्री राजपूत ने कहा-

मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पीड़ित मानवता के लिए हमेशा से दरवाजे खुले हुए हैं। 25 साल से लगातार परिवार सहित गांव-गांव पहुंचकर सेवा की है। आगे भी सुरखी की जनता के लिए आधी रात को भी मेरे घर के दरवाजे खुले मिलेंगे और चौखट पर सेवक हाजिर मिलेगा। किसी को भी निराश नही लौटना पड़ेगा। जो अपेक्षाएं जनता को मुझसे हैं वह दस गुना बढ़ाकर पूरी होगी। उसके लिए जनता का भी दस गुना बढ़ाकर आर्शीवाद की आवश्यकता है ताकि सुरखी के विकास की आवाज को पूरी ताकत के साथ उठा सकूं। आवाज बुलंद होगी तो विकास को चार चांद लगेंगे। सुरखी क्षेत्र मे जनसंपर्क के दौरान अरूण गौतम, जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह, महराज सिंह सरपंच, ज्ञानी अहिरवार, राकेश मिश्रा, रम्मू अहिरवार अनेक लोग मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com