मुकेश नायक के बयानों से सियासत गर्म, गोविन्द ने किये तीखे प्रहार

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने पूर्व विधायक मुकेश नायक को बताया दल बदलू।
गोविन्द ने किये तीखे प्रहार
गोविन्द ने किये तीखे प्रहारPriyanka Yadav - RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में सियासी ड्रामे को लेकर दोनों पक्ष के नेताओं के बीच तेजी से घमासन मचा हुआ है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं लहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मुकेश नायक को दल बदलू बताया।

दिग्विजय पर मुकेश नायक ने कहा था :

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पूर्व विधायक मुकेश नायक ने कहा था कि आज जो कांग्रेस की स्थिति हो गई है उसके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। मुकेश नायक के दिग्विजय पर दिए बयान पर कहा कि उनका चरित्र दल बदल का रहा है, कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। जिस पत्तल में वो खा रहें उसकी वफादारी नहीं दिखाई दे रही हैl

डॉ. गोविंद सिंह का बयान-

मुकेश नायक जैसे नेता पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। मुकेश नायक को दिग्विजय सिंह के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करनी थी। इसलिए कैबिनेट मंत्री एवं लहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने उन्हें धोखेबाज तक की संज्ञा दे डाली l

मंत्री गोविंद सिंह का बयान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर को लेकर कहा कि अगर बीजेपी के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला किया तो कार्यवाही के निर्देश आज ही देंगे, भाजपा की संस्कृति है उनको ट्रेनिंग ही इस प्रकार की दी जाती है-"लाठी चलाये अपहरण कराएं" हमारे विधायकों को अपहरण किया है बीजेपी ने मोदी के राज में पूरे देश मे आतंक का माहौल है प्रजातंत्र खतरे में है।

"सुप्रीम कोर्ट जो भी कहेगा, हम सभी कांग्रेस के लोग उनको मानेंगे"

मंत्री गोविंद सिंह ने कहा

भितरघात की राह पर मुकेश नायक :

आपको बताते चलें कि हाल ही में मप्र कांग्रेस के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक ने दिग्विजय सिंह कांग्रेस की फूट के राज खुले हैं, कांग्रेस के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक ने दिग्विजय सिंह की एक टीवी न्यूज चैनल पर पोल खोली है। मुकेश नायक ने एक टीवी न्यूज चैनल पर स्वीकार किया कि- कांग्रेस के अंतर्विरोध के कारण ऐसे हालात हुए हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com