इंदौर: जयवर्धन सिंह में दिखा दिग्विजय सिंह का तेवर, इस नेता पर निकाला गुस्सा

इंदौर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के युवा मंत्री जयवर्धन सिंह में उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के तेवर दिखाई देने लगे हैं। हाल ही में जयवर्धन सिंह कांग्रेस नेता पर बरस पड़े।
मंत्री जयवर्धन सिंह में दिखे दिग्विजय सिंह के तेवर
मंत्री जयवर्धन सिंह में दिखे दिग्विजय सिंह के तेवरSudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के युवा मंत्री जयवर्धन सिंह में उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के तेवर दिखाई देने लगे हैं। हाल ही में जयवर्धन सिंह कांग्रेस नेता पर बरस पड़े। ताजा मामला इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख अलीम का है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पति शेख अलीम पर न सिर्फ जयवर्धन नाराज हुए, बल्कि उन्होंने सभी के सामने उनको लताड़ लगाई। साथ ही नगर निगम अधिकारियों को हिदायत भी दे दी। उन्होंने कहा कि, उनके नाम पर कोई दुकानदारी ना चलने दी जाए। तीखे तेवर के साथ निगम अफसरों से कहा कि, यदि उनके नाम से दुकानदारी चली, तो इस मामले को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार :

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम के मंत्री से जुड़े मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने असहमति जताई थी। उनका रिएक्शन उसी एक्शन का परिणाम बताया जा रहा है। चर्चा की जा रही है कि, इंदौर के शास्त्री मार्केट मामले में निगम परिषद बैठक में नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणियां और उनका रवैया मंत्री जी को पसंद नहीं आया।

सुर्खियों में है यह मामला :

बता दें कि, यह मामला बीते दिनों मीडिया की सुर्खियों में भी बना हुआ था। यही कारण है कि, मंत्री जी ने नाराजगी ज़ाहिर की, निश्चित रूप से यह अकेले में ना होकर सार्वजनिक हो गई। जिससे यह मामला कांग्रेस नेताओं में चर्चा का विषय बन गई है। मंत्री की रुचि के प्रस्ताव पर उन्हीं की पार्टी की नेता प्रतिपक्ष की असहमति के कारण हुए इस मामले के कारण आगामी नगरीय प्रशासन चुनाव पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com