मंत्री जयवर्धन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री चौहान पर कसा तंज
मंत्री जयवर्धन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री चौहान पर कसा तंज Social Media

मंत्री जयवर्धन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री चौहान पर कसा तंज

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए, मंत्री जयवर्धन बोले व्यापमं घोटाला हुआ तब क्या आपने चूड़ी पहनकर डांस किया था।

राज एक्सप्रेस। कमलनाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह के ट्वीट से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। जिसपर मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट पर शिवराज सिंह से पूछा व्यापमं घोटाला हुआ तब युवाओं के साथ धोखा हुआ तब क्या उन्होंने चूड़ीयां पहनकर डांस किया था।

दरअसल, विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने पैदल मार्च निकला था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। उसमें शिवराज सिंह के एप्रिन पर कमलनाथ सरकार के खिलाफ एक अमर्यादित नारा लिखा हुआ था, जिसको लेकर कमलनाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया।

मंत्री ने ट्वीट कर लिखा - माननीय शिवराज सिंह जी आपके कार्यकाल में जब युवाओं के साथ महा छलावा अर्थात व्यापमं घोटाला हुआ तब क्या आपने चूड़ी पहनकर डांस किया था ???

कमलनाथ जी के ऊपर एक पैसे का दाग नहीं है आपका नारा आपके काले कारनामो पर फिट बैठेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com