हाटपिपलिया में मंत्री कमल पटेल का भव्य स्वागत

हाटपिपलिया, मध्य प्रदेश : किसान हितैषी निर्णयों के लिए जनता ने जताया आभार। कृषि मंत्री की मौजूदगी में 800 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल।
हाटपिपलिया में मंत्री कमल पटेल का भव्य स्वागत
हाटपिपलिया में मंत्री कमल पटेल का भव्य स्वागतRaj Express

हाटपिपलिया, मध्य प्रदेश। हाटपिपलिया में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश के किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल का जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वागत किया। मंत्रीपटेल के स्वागत में उमड़े ग्रामीणों ने प्रदेश में किसान हित में लिए जा रहे लगातार महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। हाटपिपलिया में इस मौके पर पूर्व कांग्रेस पार्षद भुजराम जाट एवं माणक चौहान के नेतृत्व में 800 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को करारा झटका दिया। मंत्री पटेल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबको मिलकर आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर गांव और आत्मनिर्भर भारत बनाना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए जिससे आम लोगों का ही नहीं कांग्रेस के लोगों का भी कांग्रेस से विश्वास डगमगा गया है, इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एकसाथ भाजपा में शामिल होना इसका प्रमाण है। पटेल ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि विकास को निरंतर जारी रखने के लिए सरकार का स्थायित्व जरूरी है जो आपके वोट की ताकत से हासिल होगा। हाटपिपलिया में चुनावी प्रवास के दौरान मंत्री पटेल ने खातेगांव में श्रीमद भागवत कथा स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौशाला पहुंचकर गौमाता का पूजन भी किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com