किसानों को व्यवसायी भी बनाएंगे : मंत्री पटेल

उज्जैन, मध्य प्रदेश: उज्जैन प्रवास के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेसवार्ता की।
किसानों को व्यवसायी भी बनाएंगे : मंत्री पटेल
किसानों को व्यवसायी भी बनाएंगे : मंत्री पटेलSocial Media

उज्जैन, मध्य प्रदेश। रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेसवार्ता की। इस दौरान मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार किसानों और गांवों के हित की सरकार है। किसानों के विकास से ही गांव का विकास होगा और गांवों के विकास से ही प्रदेश और देश का विकास होगा।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान लॉक डाउन के बावजूद किसान भाइयों ने आमजन की सभी आवश्यक जरूरतें जैसे दूध, फल, सब्जी और अनाज की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखी। हमें किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है इसीलिए सरकार की यही मंशा है कि किसानों को व्यवसायी भी बनाया जाए। सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपए की लागत से रुपए की लागत से कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउस बनवाए जाएंगे।

किसानों के अधिक से अधिक समूह बनाए जाने पर भी जोर दिया जाएगा ताकि वे अपनी उपज बिना बिचौलियों के बेच सकें। इससे किसान आत्म निर्भर बनेंगे और साथ ही उनके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, विधायक पारस जैन, विधायक डॉ. मोहन यादव, छोटू बना, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, बहादुर सिंह बोरमुंडला, वीरेंद्र कावड़िया, विवेक जोशी, शक्ति सिंह चौधरी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

पटेल कोरोना महामारी निवारण हेतु अनुष्ठान में शामिल हुए

रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल झालरिया मठ में कोरोना महामारी के निवारण हेतु किए जा रहे 10 दिवसीय अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान अनुष्ठान में मंत्री श्री पटेल के साथ विधायक पारस जैन ने भी आहूति दी। अनुष्ठान के दौरान पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, बहादुर सिंह बोर मुंडला, विधायक डॉ. मोहन यादव, छोटू बना, विवेक जोशी, वीरेंद्र कावडिय़ा, शक्ति सिंह चौधरी एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा अधिकारीगण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के निवारण के लिए झालरिया मठ में 10 दिवसीय अनुष्ठान किया जा रहा है। अनुष्ठान के मुख्य आचार्य पं. गौरव उपाध्याय हैं । इसका समापन आगामी बुधवार को होगा। इसके अतिरिक्त अनुष्ठान में बतौर सहयोगी पं. यश जोशी, पं. वेद प्रकाश त्रिवेदी, पं. तुषार जोशी भी शामिल होंगे।

मंत्री श्री पटेल ने की जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने देवास रोड स्थित सर्किट हाउस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ सौजन्य भेंट की। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक पारस जैन, डॉ. मोहन यादव, बहादुर सिंह बोरमुंडला, छोटू बना, वीरेंद्र कावड़िया, विवेक जोशी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com