ग्वालियर : सिंधिया के बचाव में मैदान में उतरे मंत्री प्रद्युम्न सिंह

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : कांग्रेस के सिंधिया को भू-माफिया बताने वाले बयान का मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने दिया जवाब, कहा सिंधिया को भू-माफिया बताने वाले पहले अपना तो हिसाब बताएं।
सिंधिया के बचाव में मैदान में उतरे मंत्री प्रद्युम्न सिंह
सिंधिया के बचाव में मैदान में उतरे मंत्री प्रद्युम्न सिंहSocial Media

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर कांग्रेसी इस समय हमलावर होकर उन्हें भू-माफिया बताने का आरोप लगा रहे हैं। सिंधिया के ऊपर जिस तरह से आरोप लगाए जा रहे हैं उसके बचाव के लिए अब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रद्युम्न सिंह ने आरोप लगाने वाले कांग्रेसियों से कहा है कि वह पहले अपना हिसाब तो बताएं कि आपके पास संपत्ति कहां से आई, सिंधिया तो राजघराने से आते हैं।

श्री मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस किसे टिकट दे या न दे, यह उन का आंतरिक मामला है। लेकिन सच तो यह है कि कांग्रेस के पास अब मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार ही नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस का सूरज अब अस्तांचल की ओर है। राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना संकटकाल में भी जनता के बीच नहीं जाने वाले कांग्रेस के किसी नेता पर उनका आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन कोरोनाकाल और इतनी भयावह बाढ़ में भी कांग्रेस का कोई नेता जनता के बीच नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि वोट के लिए सिर्फ भाजपा को कोसने के बजाए कांग्रेस को जनता की सेवा भी करनी चाहिए।

कांग्रेस ग्वालियर में सिंधिया को लगातार भू-माफिया बताकर उनके खिलाफ अभियान चला रही है। जिस पर भाजपा ने भी पलटवार कर कांग्रेसियों को जवाब दिए थे, लेकिन अब सिंधिया समर्थक मंत्री तोमर ने सिंधिया के बचाव में मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सिंधिया पर ऐसे कांग्रेसी नेता आरोप लगा रहे हैं, जिनके पास कल तक कुछ नहीं था और वह आज लग्जरी गाडिय़ों में घूम रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सिंधिया राजघराने में पैदा हुए तो इसमें उनका क्या दोष है, उन्हें विरासत में जो जमीन-जायदाद मिली है। मंत्री ने सवाल किया कि कांग्रेस के नेता बताएं कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई जो लग्जरी गाड़िय़ो में घूम रहे हैं। मंत्री तोमर ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वैसे वह वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन इसके बाद भी वह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस का बंटाधार कब हुआ, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं क्योंकि सब जानते हैं। अब अगर ऐसे नेता को कांग्रेस ने सर्वे करने के लिए भेजा है तो कांग्रेस का सर्वे कितना सही होगा, इस बारे में कांग्रेस के अन्य नेता जानते होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co