बुरहानपुर में मंत्री प्रेम सिंह पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर, मध्यप्रदेश। एक तरफ आज देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, इस बीच खबर मिली है कि बुरहानपुर में मंत्री प्रेम सिंह पटेल (Prem Singh Patel) की तबीयत बिगड़ गई है।
मंत्री प्रेम सिंह पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयत
मंत्री प्रेम सिंह पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयतSocial Media

बुरहानपुर, मध्यप्रदेश। एक तरफ आज देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, इस बीच खबर मिली है कि बुरहानपुर में प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल (Prem Singh Patel) का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है, मंत्री प्रेम सिंह पटेल का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्री पटेल ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे बुरहानपुर

बता दें कि 75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल बतौर मुख्य अतिथि अपने प्रभार वाले जिले बुरहानपुर (Burhanpur) पहुंचे थे, स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री पटेल ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

डाक्टरों के अनुसार

सीएमएचओ डॉ. और डाक्टरों की मौजूदगी में मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया जा रहा है, डाक्टरों के अनुसार उन्हें चेस्ट पेन हुआ, मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल का उपचार जारी है, बता दें कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मंत्री प्रेम सिंह पटेल स्टेडियम पर मुख्य समारोह में नहीं आ सके।

बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह के अनुसार-

मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के स्वास्थ्य में सुधार है, डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एयरलिफ्ट से भोपाल भेजा जाएगा, मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल (Prem Singh Patel) 3 बजे तक भोपाल पहुंच जाएंगे।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने किया ध्वजारोहण :

इधर चेस्ट पेन की शिकायत के चलते मंत्री के अस्पताल में भर्ती हो जाने के कारण स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बदला गया, मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के स्थान पर जिले के कलेक्टर प्रवीण सिंह ने झंडा वंदन किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित "स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह" में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के संदेश का वाचन किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com