भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना मामलों की जानकारी देने के साथ ही कई मुद्दों को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान जारी किये हैं। कोरोना को लेकर कहा कि, पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 19 पॉजीटिव केस आये है, कुल मिलाकर अब म.प्र. में 232 एक्टिव केस है, लगातार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम हो रहा है।
कांग्रेस पर मंत्री सारंग ने साधा निशाना :
वहीं, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने बयान देते हुए कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि, अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता से उबार नहीं पा रहा है कांग्रेस।
मंत्री विश्वास सारंग का बयान :
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर कहा कि, हम सब उत्साहित है, सालों से चल रहे नन्दी बाबा का इंतज़ार अब खत्म हुआ, आक्रांताओं ने जो कृत्य किये है, इस सर्वे से वो सबके सामने आ गए हैं। वही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, अपने आपको शिवभक्त बताने वाले, कोट के ऊपर जनेऊ पहनने वाले राहुल गांधी या किसी भी कांग्रेस नेता का ट्वीट क्यूं नहीं आया, सबको सांप सूंघ गया है। कांग्रेस अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता से उबार नहीं पा रहा है।
दिग्गी पर सारंग ने कसा तंज :
दिग्गी पर तंज कसते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि, आपकी और कांग्रेस की हमेशा हिन्दू विरोधी मानसिकता क्यों ? पुलिस जांच कर रही है! आप "जज" क्यों बने हैं और कुछ सवाल गहलोत सरकार से "करौली हिंसा" के बारें में पूछिए कहीं पूछने से जेल जाने का डर तो नहीं?
कांग्रेस कितना भी विरोध करे संबल योजना चलेगी, गरीब को उसका लाभ मिलेगा: सारंग
आगे मंत्री सारंग ने बयान देते हुए कहा कि, जब भी भाजपा गरीब जनता के हित की कोई योजना लाती है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो जाता है। कांग्रेस कितना भी विरोध करे, संबल योजना चलेगी और गरीब को उसका लाभ मिलेगा।
दुनिया के हर देश, हर संस्कृति, हर सभ्यता अपने इतिहास में हुए कुठाराघात को ठीक करने का अधिकार रखती है। Gyanvyapi के सर्वे में जो तथ्य सामने आया है उससे कांग्रेस जैसे तथाकथित हिन्दुओं की भी कलई खुली है।
मंत्री विश्वास सारंग
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।