मंत्री सारंग का बयान
मंत्री सारंग का बयानSocial Media

मंत्री सारंग का बयान- राहुल गांधी का मंतव्य भारत को जोड़ने का नहीं, बल्कि भारत को तोड़ने का है!

भोपाल, मध्यप्रदेश। विश्वास सारंग ने कहा कि, पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने वाली लड़की को राहुल गले क्यों लगाये हुए हैं? हिंदुस्तान को तोड़ने वाले हर एक व्यक्ति के साथ कांग्रेस और राहुल खड़े हैं!

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज फिर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारा लगाने वाली लड़की के साथ राहुल गांधी का फोटो वायरल होने के बाद मंत्री सारंग ने निशाना साधा है।

मंत्री सारंग का बयान-

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि, जो लोग भारत को तोड़ने की बात करते हैं, वो ही राहुल गांधी के साथ खड़े है, पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारा लगाने वाले को गले लगाने में कौनसे भारत जोड़ो की बात है। राहुल गांधी को बताना पड़ेगा कि, ऐसे लोगों को गले क्यों लगाया है।

पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने वाली लड़की को राहुल गाँधी गले क्यों लगाये हुए हैं ? हिंदुस्तान को तोड़ने वाले हर एक व्यक्ति के साथ कांग्रेस और राहुल गाँधी खड़े हैं!

मंत्री सारंग

मंत्री सारंग ने किया ट्वीट :

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा- राहुल गांधी का मंतव्य भारत को जोड़ने का नहीं बल्कि भारत को तोड़ने का है! इसीलिए भारत तोड़ने का षड़यंत्र रचने वाले यात्रा में शामिल हैं और पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने वाली लड़की को गले लगा रहे हैं। यही कांग्रेस और राहुल गाँधी का असली चरित्र है!

किसी को भी अवैध मांस की दुकान चलाने का अधिकार नहीं है : मंत्री सारंग

इसके अलावा मंत्री सारंग ने बयान देते हुए कहा कि, किसी को भी अवैध मांस की दुकान चलाने का अधिकार नहीं है! आज नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि अवैध मांस की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। यदि लाइसेंस वाली दुकानें नियमों का पालन नहीं करती हैं, तो उनका भी लाइसेंस तत्काल कैंसिल किया जाए।

मंत्री सारंग ने कोरोना के नए मामलों की दी जानकारी-

चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग ने बयान देते हुए कोरोना (Corona) के नए मामलों की जानकारी दी है। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि, एमपी में पिछले 24 घण्टे में 04 हजार 209 टेस्ट किये गये, जिसमें से 25 पॉजीटिव केस आये एवं वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 155 है। पॉजिटिविटी रेट- 0.59 % रिकवर- 24 मरीज़ रिकवरी रेट- 98.96% है।

वहीं, सारंग ने एमपी में कोरोना वैक्सीन के अपडेट की जानकारी दी है।

एमपी Covid-19 Vaccination अपडेट-

  • 12 से 14 आयुवर्ग (प्रथम डोज़)- 2,391,801

  • 12 से 14 आयुवर्ग (द्वितीय डोज़)- 1,620,811

  • 15 से 17 आयुवर्ग (प्रथम डोज़)- 4,192,507

  • 15 से 17 आयुवर्ग (द्वितीय डोज़)- 3,449,568

कुल प्रथम डोज़ (18 से 45 आयुवर्ग)- 54,133,431 कुल द्वितीय डोज (18 से 45 आयुवर्ग)- 54,004,454 18+ आयु वर्ग के प्रिकॉशन डोज़- 12,271,689 कुल टीकाकरण- 132,064,260

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com