मध्यप्रदेश शासन में मंत्री विश्वास सारंग
मध्यप्रदेश शासन में मंत्री विश्वास सारंगSocial Media

मध्यप्रदेश: शिक्षा चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग भी कोरोना संक्रमित

मध्यप्रदेश की शिवराज कैबिनेट के एक और मंत्री विश्वास सारंग भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश। प्रदेश की शिवराज सरकार और भाजपा संगठन के नेताओं पर लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी हैं। मंत्री सारंग पूर्व में सीएम शिवराज सिंह के संपर्क में आए थे।

मंत्री विश्वास सारंग में कोरोना के लक्षण दिखने में बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। जिसमें उनकी पहली रिपोर्ट तीन दिन पहले नेगेटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था, जबकि रविवार यानि आज उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिसमे राज्यसभा सांसद ज्योतियादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया, तुलसी सिलावट, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, धार विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह, टीकमगढ़ विधायक राकेश, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुहास भगत, भोपाल-ग्वालियर संभाग संगठन मंत्री अशुतोष तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के नाम शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co