किसी भी एक्ट और कानून का डर नहीं, बढ़ रही हैं छेड़छाड़ की घटनाएं

भोपाल के कोलार इलाके में नाबालिग लड़की को अपहरण के बाद बंधक बनाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।
बढ़ रही है छेड़छाड़ की घटनाएं
बढ़ रही है छेड़छाड़ की घटनाएंSocial Media

राज एक्सप्रेस। भोपाल के कोलार इलाके में नाबालिग लड़की को अपहरण के बाद बंधक बनाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। आरोपी की प्रताड़ना से तंग किशोरी ने अपने घर में फिनायल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से पुलिस को सूचना दी गई और मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने इस प्रकरण में छेडख़ानी, अपहरण, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक की गिरफ़्तारी कर ली गई है। टीआई अनिल बाजपेयी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी कोलार इलाके की एक झुग्गी बस्ती में रहती है तथा पढ़ाई छोड़ चुकी है। वह फिलहाल घर में ही रहती है और मां के साथ घर के कामकाज में हाथ बटांती है। उसके पिता मजदूरी कार्य करते हैं।

घर के पड़ोस में एक महिला रहती है, जिसका भांजा गौतम काडे निवासी बागसेवनिया है। गौतम अकसर अपनी मौसी के घर आया जाया करता था। जिस कारण उसका परिचय पीड़िता से हो गया था। जालसाज ने इसी महीने 4 नवंबर को लड़की को मिलने और घुमाने के बहाने से बुलाया था। इसके बाद में बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां बंधक बनाकर कई घंटो तक घर में रखा। लड़की के साथ में छेडख़ानी की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर वारदात की जानकारी किसी को नहीं दी।

इस घटनाक्रम के बाद से ही आरोपी लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मंगलवार को बदमाश ने धमकी दी की लड़की अगर उससे शादी नहीं करती है तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसकी मां को साथ घूमने की बात बता देगा। जिससे घबराकर पीड़िता ने फिनायल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। मुँह से फेन आता देख परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। लड़की की हालत खतरे से बाहर है, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसा ही एक और मामला

भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) ने दोस्त की पत्नी से घर में घुसकर छेड़खानी कर दी। पुलिस के अनुसार अयोध्या बायपास स्थित एक कवर्ड कैंपस कॉलोनी में 26 वर्षीय पीड़िता रहती है। वह मूल रूप से होशंगाबाद की निवासी है और करीब डेढ़ साल पहले उसकी भोपाल में शादी हुई है। आरोपी एमआर, राम शर्मा निजी कंपनी में काम करता है और महिला के पति का दोस्त है। जिसे फरियादी भाई मानती है। यही कारण है कि आरोपी का उसके घर आना जाना था।

मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे मनचला पीड़िता के घर कोल्ड्रिंक देने के बहाने से गया था। जहां उसने महिला को अकेला पाकर उसके साथ में अश्लील हरकतें कर डाली। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद में महिला ने वारदात की जानकारी पति को दी। पति उसे लेकर थाने पहुंचा और प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीएससी की छात्रा से पड़ोसी ने की छेड़खानी:

भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाका स्थित करबला रोड पर 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी रहती है। वह निजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वहीं आरोपी नरेश अहिरवार उसके घर के पड़ोस में रहता है। बुधवार को कॉलेज से लौटते समय आरोपी ने लड़की का पीछा किया। रास्ता रोककर उसके साथ में अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर धमकी दी और फरार हो गया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़, पास्को एट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com