लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल 5 दिन बाद बेंगलुरु में मिले
लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल 5 दिन बाद बेंगलुरु में मिलेSocial Media

लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल 5 दिन बाद बेंगलुरु में मिले

लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल 5 दिन बाद बेंगलुरु में मिले, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें लाने के लिए दो मंत्री और हवाई जहाज भेजा। जानें क्या है मामला...

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सरकार को अस्थिर करने का भाजपा पर आरोप लगाया है। जिसके चलते राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसी बीच 5 दिन से लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह रविवार को बेंगलुरु में मिले। कमलनाथ ने गृह मंत्री मंत्री बाला बच्चन और पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल को बेंगलुरु भेजा। मुख्यमंत्री ने इंदौर से बिसाहू लाल को लाने के लिए सरकारी हवाई जहाज भी रवाना किया। बिसाहू लाल भोपाल आ गए हैं और थोड़ी देर में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंसाना अब भी लापता हैं। दोनों के जल्द वापस लौटने की संभावना है। हालांकि, हरदीप सिंह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को पहले ही भेज चुके हैं।

बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ शुरू से था और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व दिग्विजय सिंह के ट्वीट कर भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए गए और कहा कि, कांग्रेस विधायकों को दिल्ली ले जाया गया है। कांग्रेस ने देर रात दावा किया कि, भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया। भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया। जिसके बाद सपा के राजेश शुक्ला, बसपा के संजीव सिंह कुशवाह, कांग्रेस के ऐदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव और बसपा से निष्कासित राम बाई भोपाल पहुंचीं।

कांग्रेस के बिसाहूलाल, हरदीप सिंह डंग, रघुराज कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा की लोकेशन नहीं मिल रही थी। अब कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंसाना लापता हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com