साध्वी ने मांगी माफी, कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल कर किया विरोध

मध्य विधानसभा विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में शुक्रवार को भी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर गांधी विचार पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा निकाल कर किया विरोध
पदयात्रा निकाल कर किया विरोधSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में शुक्रवार को भी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर गांधी विचार पदयात्रा बरखेड़ी फाटक से प्रारम्भ करते हुए बरखेड़ी चौकी से रशीदिया स्कूल से एक्सटाल कॉलेज से लिली टॉकीज, संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पदयात्रा का समापन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मध्य विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।

इस अवसर पर आरिफ मसूद ने कहा कि-

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल की जनता का अपमान किया है गांधी जी के हत्यारे को देश भक्त बताकर। उन्होंने कहा हमारा यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा जब तक प्रधानमंत्री और भाजपा प्रज्ञा ठाकुर पर ठोस कार्यवाही नहीं करते। इसी क्रम में आज 30 नंवबर को गांधी प्रतिमा 11 नंवम्बर स्टॉप पर दोपहर 2 बजे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि-

गांधी जी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विचारधारा को मानने वाले लोग पूरी दुनिया में हैं और भाजपा एक ऐसी विचारधारा से संबंध रखती है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की है। गांधी पदयात्रा में पूर्व पार्षद और उनके कई साथी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com