कोरोना के खिलाफ जंग के लिए विधायक चेतन कश्यप ने दिए 21 लाख
कोरोना के खिलाफ जंग के लिए विधायक चेतन कश्यप ने दिए 21 लाखSocial Media

कोरोना के खिलाफ जंग के लिए विधायक चेतन कश्यप ने दिए 21 लाख

मध्यप्रदेश के रतलाम से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन कश्यप ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए दी 21 लाख रुपए की सहयोग राशि।

राज एक्सप्रेस। रतलाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन्य कश्यप ने आज पीड़ित मानवता की सेवा में एक सराहनीय पहल की। उन्होंने रतलाम जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के दौरान गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए 21 लाख रुपए का दान किया।

कोरोना के खिलाफ जंग के लिए विधायक चेतन कश्यप ने दिए 21 लाख
कोरोना के खिलाफ जंग के लिए विधायक चेतन कश्यप ने दिए 21 लाखSocial Media

यह राशि उनके निजी चेतन्य कश्यप फाउंडेशन के माध्यम से दी जाएगी। इस राशि को कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन की स्थिति में गरीब असहाय और ऐसे लोगों के भोजन और चिकित्सा पर खर्च किया जाएगा, जो किसी न किसी कारण से परेशानी में है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज के सक्षम लोगों से कोरोना संक्रमण के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है। विधायक चेतन्य कश्यप का यह प्रयास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी ने चेतन्य कश्यप का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है। विधायक चेतन कश्यप ने सभी प्रदेश वासियों से अपील भी की है कि सब अपने घर में रहे और कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में प्रशासन का साथ भी दें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com