विधायक Krishna Gaur ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपण
विधायक Krishna Gaur ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपणSocial Media

विधायक Krishna Gaur ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपण, स्मार्ट पार्क में CM के साथ लगाए ये पौधे

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ विधायक कृष्णा गौर ने अपने जन्म दिवस पर स्मार्ट सिटी पार्क में पौधे लगाए, इस अवसर पर पुत्र, पुत्रवधु गौर और पौत्र उपस्थित रहे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री 'One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं। साथ ही सबसे अनुरोध कर रहे है कि, हर नागरिक परिवार के शुभ अवसरों, जैसे जन्म वर्षगांठ आदि पर पौधे लगाएं। इसी कड़ी में आज विधायक कृष्णा गौर ने अपने जन्म दिवस पर पूरे परिवार के साथ पौध-रोपण किया है।

कृष्णा गौर का है आज जन्मदिन :

बता दें, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक कृष्णा गौर का आज जन्मदिन है। अपने जन्म दिवस पर विधायक कृष्णा गौर ने आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में करंज, बादाम और सागौन के पौधे लगाए। विधायक कृष्णा गौर के पुत्र आकाश गौर, पुत्रवधू नेहा ग़ौर और पौत्र व्योम गौर ने भी पौध-रोपण किया। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कृष्णा गौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सीएम ने बताया इन पौधों का महत्व

  • आज लगाया गया करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्य में भी किया जाता है।

  • बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं।

  • सागौन द्विबीजपत्री और वर्ष भर हरा-भरा रहने वाला वृक्ष है। इसके पत्ते काफी बड़े होते हैं।

CM के साथ न्यू लाइफ डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्य भी पौध-रोपण में हुए सम्मिलित

इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ न्यू लाइफ डेवलपमेंट सोसाइटी, भोपाल के सदस्य भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। बता दें, न्यू लाइफ डेवलपमेंट सोसायटी पर्यावरण, जल-संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर कार्य करती है। सोसाइटी शहर को जीने योग्य बनाए रखने के लिए सक्रिय है। सोसाइटी द्वारा वृक्षा-रोपण, स्वच्छता और जल-संरक्षण के लिए स्कूलों में बच्चों के साथ मिल कर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। सोसाइटी द्वारा कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों को मदद पहुँचाने में विशेष कार्य किए गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com