छेड़छाड़ के मामले
छेड़छाड़ के मामलेSocial Media

राजधानी में नहीं थम रहे हैं छेड़छाड़ के मामले

मध्यप्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने के बजाए लगातार बढ़ती जा रही हैं ऐसा ही एक और मामला भोपाल से सामने आया है।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने के बजाए लगातार बढ़ती जा रही हैं, ऐसा ही एक और मामला भोपाल से सामने आया है, राजधानी में शोहदे बेलगाम हो चुके हैं। शहर के हनुमानगंज, निशातपुरा और छोला मंदिर थाने में छेड़छाड़ का एक तथा छेडख़ानी मारपीट के दो प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। हनुमानगंज में आरोपी ने पीड़ित दो लड़कियों के कपड़े भी फाड़, छेड़छाड़ कर फरार हो गया।

युवती से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय पीड़िता काम करती है, उसका शाहजहांनाबाद निवासी सउद खान से पुराना परिचय है। युवती ने सउद को कुछ रुपए उधार दिए थे, लेकिन सउद रुपए वापस नहीं लौटा रहा था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर को वह सहेली के पास इब्राहिमगंज आई थी। बाद में दोनों एक्टिवा पर सवार होकर अशोका गार्डन जा रही थीं। तभी युवती का पूर्व परिचित सउद खान हमीदिया रोड पर आ गया। गाड़ी के आगे गाड़ी को लगाकर आरोपी ने पीड़िता का रास्ता रोका।

इसके बाद में उसे कहीं न जाने और साथ चलने की बात कही। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। अधिक विरोध करने पर लड़कियों के साथ में जमकर मारपीट की। बचाव कर रही फरियादिया की सहेली के आरोपी ने कपड़े फाड़ दिए। उसके गले पर लात मार दी। जिसके बाद में बदमाश मौके से फरार हो गया। इसके बाद युवती संबंधित हनुमानगंज थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी सउद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भाई के दोस्त ने घर में घुसकर छेड़ा, पीटा

वही भोपल के निशातपुरा थाना इलाके में 27 वर्षीय पीड़िता रहती है। उसके छेटे भाई का दोस्त जाकिर नाम का युवक है। जो लड़की के घर गया, उसने छोटे भाई के संबंध में जानकारी मांगी। पीड़िता ने भाई के घर में न होने की बात कही। आरोपी ने उससे पानी मांगा। लड़की पानी लेने अंदर गई। पीछे से बदमाश भी घर में घुस गया। फरियादिया को अकेला देख उसने छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ में मारपीट कर दी। वहीं छोला मंदिर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बृजमोहन पर केस दर्ज कर लिया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co