मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई सेSocial Media

मध्यप्रदेश में मानसून सत्र 20जुलाई से,वित्तमंत्री 21 को बजट पेश करेंगे

मध्यप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से होने जा रहा है। शिवराज सरकार में वित्त मंत्री 21 जुलाई को करेंगे बजट पेश।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा हैं जो कि पांच दिन चलेंगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 21 जुलाई को विधानसभा सदन में पेश करेंगे। अनुमान हैं इस बार सरकार सवा दो लाख करोड़ से अधिक का वित्त बजट पेश कर सकती हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा में 20 से 24 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएंगी और दूसरे दिन 21 जुलाई को वित्त मंत्री सनद में बजट पेश करेंगे। वित्त विभाग ने विधानसभा सचिवालय को सूचित किया है कि बजट 21 जुलाई को वित्त मंत्री प्रस्तुत करेंगे।

मानसून सत्र में बजट पेश होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। बता दें कमलनाथ सरकार गिरने के बाद अध्यक्ष एनपी प्रजापति और उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था। देवड़ा ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रोटेम स्पीकर पड़ से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 4 जुलाई को विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में मानसून सत्र कोरोना संकट के बीच आगामी दिनों में होने जा रहा है। ऐसे में एक ही स्थान पर विधायकों समेत 500 से ज्यादा लोग एकत्रित हो जाएंगे। छह विधायक ऐसे हैं जो कोरोना पॉजिटिव भी हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को इसी विषय पर विधानसभा की संसदीय कार्य विभाग के साथ चर्चा होगी। एक-दो दिन में यह निर्णय लिया जा सकता है कि सत्र 5 दिन से घटाकर दो या तीन दिन कर दिया जाये या सत्र को अभी टाल दिया जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com