MP विस का मानसून सत्र अब सितंबर से होगा शुरू
MP विस का मानसून सत्र अब सितंबर से होगा शुरूSocial Media

25 जुलाई से शुरू होने वाला MP विस का मानसून सत्र अब सितंबर से होगा शुरू- 5 दिन तक चलेगा सत्र

मध्यप्रदेश। एमपी विधानसभा के मानसून की तारीख में बदलाव किया गया है, जुलाई से शुरू होने वाला मध्‍यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अब 13 सितंबर से शुरू होगा।

मध्यप्रदेश। एमपी विधानसभा के मानसून की तारीख में बदलाव किया गया है। जुलाई से शुरू होने वाला मध्‍यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र (MP Assembly Monsoon Session) अब 13 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होगा। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

सितंबर में 5 दिन तक चलेगा मानसून सत्र

सितंबर में 5 दिन तक मानसून सत्र चलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मानसून सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रथम अनुपूरक अनुमान बजट प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा अध्यादेश के स्थान पर मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि और भू-राजस्व संहिता में संशोधन के लिए विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे।

सितंबर में 5 दिन तक चलेगा मानसून सत्र
सितंबर में 5 दिन तक चलेगा मानसून सत्र Social Media

पहले 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच होना था मानसून सत्र

बता दें, इससे पहले विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच होना था, लेकिन नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के चलते कांग्रेस ने मानसून सत्र को आगे बढ़ाने की मांग की थी। सत्ता पक्ष से बनी सहमति होने के बाद सत्र आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, अब 25 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून सत्र अब 13 सितंबर से शुरू होगा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए थे संकेत-

बीते दिनों मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने विधानसभा सत्र की तारीख आगे बढ़ाए जाने को लेकर संकेत दिए थे, उन्होंने कहा था- विधानसभा सत्र सितंबर में भी हो सकता है, इसके लिए राज्यपाल को प्रस्तावित करेंगे. 25 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र नहीं होगा।

चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र को टाल दिया :

बताया जा रहा है कि, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्षों के इलेक्शन के मद्देनजर विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख आगे बढ़ाई गई है। निकाय चुनाव में पहले चरण का रिजल्ट आ चुका है, जबकि दूसरे चरण का रिजल्ट कल आएगा। जिसके बाद ही अध्यक्षों का चुनाव होना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co