मुरैना: कैदियों के आगे बेबस अम्बाह जेल प्रशासन

मुरैना,मध्यप्रदेश : प्रदेश के जेलों की हालत सत्ता परिवर्तन के बाद भी नहीं सुधरी है ऐसा ही एक जेल जहां कैदियों के व्यवहार से जेलर भी हैं परेशान।
कैदियों के आगे बेबस जेल प्रशासन अम्बाह
कैदियों के आगे बेबस जेल प्रशासन अम्बाहSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की अम्बाह जेल तमाम सुरक्षा को दरकिनार कर बदनाम हो रही है। जहां हाल इतने खराब है कि, जेल में कैदियों के द्वारा जेलर को जान से मारने की धमकी दी जाती है। जेल में कैदियों द्वारा फायरिंग और जेल के अंदर मोबाइल सिम और फोन का प्रयोग करने के भी प्रमाण मिले हैं।

सत्ता परिवर्तन के बाद भी जेलों का नहीं सुधरा हाल :

प्रदेश में सत्ता के परिवर्तन के बाद भी प्रदेश की जेलों के हाल बदहाल है। शहर के इस अम्बाह जेल में सुरक्षा होने के बजाय खुलेआम कैदियों का खौफ चल रहा है जिसकी रोकथाम के लिए जेल प्रशासन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। आए दिनों कैदियों के द्वारा जेलरों को जान से मारने की धमकी दी जाती है।

जेल में सीसीटीवी कैमरे और जैमर हैं नदारद :

इस संबंध में जेल में सुरक्षा के एहतियात से सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगे होने चाहिए थे लेकिन अब तक हालात ऐसे ही हैं। वहीं कुछ समय पहले जेल के अंदर मोबाइल फोन के प्रयोग करने और फायरिंग होने के मामले आए थे। अम्बाह पुलिस ने जैमर लगाया था जिसे किसी काम की वजह से वापस ले लिया गया इस दौरान अम्बाह जेल को जैमर अब तक उपलब्ध ना हो सका।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com