सजने लगे मॉं के दरबार
सजने लगे मॉं के दरबारPriyanka Yadav - RE

भोपाल: बारिश के बावजूद भक्तों का हौंसला सातवें आसमान पर, सजने लगा मॉं का दरबार

भोपाल, मध्यप्रदेश : शहर में नवरात्रि की तैयारियां भी जोरों पर हैं, बारिश के बावजूद भक्तों का हौंसला सातवें आसमान पर है शहर में कई स्थानों पर विराजेंगी मॉं जगदम्बा

राज एक्सप्रेस। राजधानी में जहां लोगों द्वारा पितरों का तर्पण कर अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए शहर के विभिन्न घाटों से लेकर तीर्थ स्थानों तक तर्पण कर रहे हैं, वहीं शहर में नवरात्रि की तैयारियां भी जोरों पर हैं। हालांकि अभी भी राजधानी में बारिश का दौर जारी है फिर भी श्रद्धालु झांकी पंडाल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर राजधानी मां जगदंबा की भक्ति के लिए तैयार है।

29 सितंबर से नवरात्रि शुरू:

नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होने वाले इस नौ दिवसीय पर्व का समापन 8 अक्टूबर को विजय दशमी के साथ होगा। श्रद्धा और भक्ति के इस पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, पंडालों की सजावट में लगे कारीगर दिन-रात मेहनत कर अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। दूसरी ओर कारीगर शहर की पॉच बड़ी झांकियों एवं देश के प्रसिद्ध मंदिरों पर आधारित पंडाल बनाने को लेकर उसमें कहीं कोई कसर न रह जाए, इसलिए पूरी बारीकी के साथ झांकी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। वहीं कोलकाता के कारीगरों द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं की सजावट का काम आंतिम दौर में है।

बाजार हुए गुलजार:

नवरात्रि प्रारंभ होने में अभी 1 दिन बाकी है। शहर के बाजार भी सजने लगे हैं। खासकर वहां के बाजार ज्यादा गुलजार हो उठे हैं, जहां माता जी का दरबार एवं झांकी लगाई जा रहीं हैं। दस नंबर मार्केट, न्यू मार्केट और पुराने भोपाल सहित प्रमुख बाजारों में कपड़े, बर्तन और गहनों से सजने लगे हैं ।

पांच झांकियों सहित 12 सौ स्थानों पर विराजेंगी जगदंबा:

नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, बरखेड़ा, नेहरू नगर, ज्योति टॉकिज की झांकियां शहर में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा पुराने और नए शहर में मीडियम एवं छोटी मिलाकर लगभग बारह सौ स्थानों पर जगत जननी मॉं दुर्गा जी विराजमान होंगी। पांच झांकियों सहित 12 सौ स्थानों पर विराजेंगी जगदंबा नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, बरखेड़ा, नेहरू नगर, ज्योति टॉकिज की झांकियां शहर में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा पुराने और नए शहर में मीडियम एवं छोटी मिलाकर लगभग बारह सौ स्थानों पर जगत जननी मॉं दुर्गा जी विराजमान होंगी।

नवदुर्गा व विजयदशमी पर प्रदर्शन करने अखाड़ों में तैयारी शुरू:

भोपाल में शक्ति, साहस, आस्था के महापर्व विजय दशमी एवं नवदुर्गा के महापर्व पर अखाड़ों के प्रदर्शन की परंपरा अनेक वर्षों से विद्यमान है। वर्तमान में भोपाल में दो दर्जन अखाड़े धार्मिक तीज-त्यौहारों पर शक्ति-साहस का परिचय अपनी कला के माध्यम से आत्मरक्षा के साथ स्वस्थ्य रहने का सन्देश देते हैं। हिन्दू अखाड़ा महासंघ भोपाल में अनेक वर्षों से युवक-युवतियों बच्चों को प्रेरित कर इस कला को जिन्दा रखे हुए है।

हिन्दू अखाड़ा महासंघ के अध्यक्ष ने जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया की प्रेम कुटीर बस स्टेण्ड पर भोपाल के अखाड़ों के गरूजनों के साथ हिन्दू अखाड़ा महासंघ के पदाधिकारियों ने रात्रि 8 बजे बैठक का आयोजन किया। भोपाल अखाड़े वाले मुख्य आकर्षण का केंद्र रहते हैं, विजयदशमी पर विट्ठल मार्किट कोलार व अन्य जगहों पर अखाड़ों के द्वारा शक्ति-साहस का प्रदर्शन किया जाता है। हिन्दू अखाड़ा महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ओम सेन को दशहरा एवं दुर्गा विसर्जन का प्रभारी सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com